Move to Jagran APP

भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी इमरजेंसी विरोध दिवस, जेपी नड्डा बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले हमें पढ़ा रहे पाठ

हरियाणा भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी 25 जून यानी कल देशभर में इमरजेंसी विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। कहा कांग्रेस ने इस दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 08:46 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी इमरजेंसी विरोध दिवस, जेपी नड्डा बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले हमें पढ़ा रहे पाठ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक को संबोधित करते हुए।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी 25 जून शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर इमरजेंसी विरोध दिवस मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमेशा लोकतंत्र का गला घोंटा, वह हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हैं। ऐसे लोगों को पूरी तरह से बेनकाब किए जाने की जरूरत है।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल जुड़ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का पतन इतना हुआ है कि वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए यह तक भूल जाती है कि उनके द्वारा देश की आलोचना की जा रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि भारत महान नहीं बल्कि बदनाम है। इन कांग्रेस नेताओं की मानसिकता और शब्दावली को देश को समझना चाहिए। आपको अगर भाजपा का विरोध करना है तो करें लेकिन भारत को बदनाम करने का आपको कोई हक नहीं है। भारत पूरी दुनिया में सिरमौर है।

नड्डा ने कहा कि हम 25 जून को इमरजेंसी विरोध दिवस मनाने वाले हैं। इमरजेंसी का हमने विरोध किया पहले भी किया था और आज भी करते हैं तथा आगे भी करते रहेंगे। यह हमारी विचारधारा थी। सभी को जानकर आश्चर्य होगा कि एक लाख 25 हजार हजार लोग इमरजेंसी में मीसा और डीआइआर के तहत 22 माह के लिए जेल गए थे। यह सभी इमरजेंसी का विरोध कर रहे थे। इनमें से 75 हजार से ज्यादा लोग भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के थे। इसे हमें ध्यान में रखना होगा। हमको यह दिन सेमीनार की तरह लोगों को जागृत करते हुए मनाना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर साधते हुए कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा, वह लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हैं। इमरजेंसी लगाने वाले अब देश चलाने का तरीका सिखाते हैं। जिनको जेलों में डाल दिया गया, उनके परिवार के परिवार जेल की सलाखों के पीछे कर दिए गए, लोगों के घरों में कोई देखने वाला नहीं था। इमरजेंसी का विरोध करने वालों को काल कोठरी में डाल दिया गया। ऐसे लोग हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने लगे हैं। यह भी विडंबना भी हमको देखनी थी। हमें मिलकर कांग्रेस के इस काले सच के बारे में आने वाली पीढ़ियों को भी जानकारी देनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.