हरियाणा में इंडी गठबंधन की रैली के विरोध में एक नवंबर से BJP निकालेगी पदयात्रा, अमित शाह भी होंगे शामिल
भाजपा कांग्रेस के 'वोट चोरी' आरोपों का जवाब देने के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मुहिम चलाएगी। यह मुहिम दो चरणों में होगी।
-1793020947788_m.webp)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो
HighLights
भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मुहिम चलाएगी।
कांग्रेस के 'वोट चोरी' आरोपों का जवाब देगी।
अमित शाह 5 नवंबर को करनाल पदयात्रा में शामिल होंगे।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप से जुड़ी मुहिम को जवाब देने के लिए भाजपा देश भर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मुहिम शुरू करने जा रही है। दो चरण में चलने वाली मुहिम का पहला चरण एक से पांच तथा दूसरा चरण 11 से तीस नवंबर चलेगा।
पहले चरण में पांच नवंबर को हरियाणा के करनाल में निकलने वाली यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। हालांकि हरियाणा में मुहिम 23 अक्टूबर से आरंभ की जा चुकी है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी तथा मंत्री प्रेस वार्ता तथा अन्य कार्यक्रम से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल द्वारा एसआइआर को लेकर लोगों को बताई जा रही बातों को भ्रामक बता यह बता रहे हैं कि कुछ नेता देश विरोधी ताकतों के दबाव में आकर चुनाव आयुक्त की कार्यशैली पर नाहक आरोप लगा रहे हैं।
एक नवंबर से मुहिम पदयात्रा के कार्यक्रम का रूप ले लेगी। राज्य के विभिन्न जिलों में निकलने वाली यात्रा में मुख्यमंत्री से लेकर उनके कैबिनेट के साथी तथा पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। पांच नवंबर को करनाल में निकलने वाली पदयात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे जिसके चलते संगठन ने तैयारी आरंभ कर दी है।
