विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा दुख की घड़ी में आईपीएस पूरन कुमार के परिवार के साथ, प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला में किया एलान

By Sohan Lal Edited By: Sohan Lal
Published: Sat, 11 Oct 2025 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2025 11:41 AM (IST)

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में, भाजपा आईपीएस वाई पूरन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने ...और पढ़ें

पंचकूला में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

पंचकूला में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

HighLights

  1. भाजपा आईपीएस वाई पूर्ण कुमार के परिवार के साथ

  2. प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने व्यक्त की संवेदना

  3. पार्टी ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में गहरा दुख व्यक्त किया है। पंचकूला में एक कार्यक्रम में पहुंचे बड़ौली ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने बताया कि कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार और हरियाणा सरकार लगातार दिवंगत अधिकारी के परिजनों के संपर्क में है।

आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अफसर अमनीत पी. कुमार द्वारा न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार उनकी सभी मांगों के अनुरूप उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार परिवार और बच्चों को पूरा संरक्षण देगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार और उनके रिश्तेदारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पूरा भरोसा है कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।