Move to Jagran APP

भाजपा ने हरियाणा में त्रिवेणी लगाकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

हरियाणा भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और पूरे प्रदेश में त्रिवेणी पौधे लगाकर उनको याद किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 11:13 PM (IST)
भाजपा ने हरियाणा में त्रिवेणी लगाकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
भाजपा ने हरियाणा में त्रिवेणी लगाकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने 'म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा' अभियान के अंतर्गत रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में त्रिवेणी लगाकर उन्हेंं श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने रक्षाबंधन से पर्यावरण संरक्षण अभियान का आगाज किया था, जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर संयोजक नियुक्त कर पौधारोपण किए गए। इसी अभियान के तहत रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर परिसर में त्रिवेणी लगाई और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

ओमप्रकाश धनखड़ और स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला में लगाई त्रिवेणी

हरियाणा के हर गांव और शहर के हर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी इस अभियान के प्रांतीय संयोजक हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचकूला में कहा कि प्रदेश के वानिकी क्षेत्र में बढ़ोतरी तथा पर्यावरण संरक्षण की मंशा से भाजपा कार्यकर्त्ता पौधे लगाकर उनका रक्षण और पोषण करने का प्रण ले रहे हैं। साथ ही पौधों को रक्षा सूत्र बांधे जा रहे हैं, ताकि उनकी पूरे समय देखभाल की जाती रहे।

ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि अटल जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में त्रिवेणी लगाकर उनको याद किया। अटल जी का जीवन भी एक वटवृक्ष के समान रहा। उनके जीवन से कार्यकर्ता आज भी प्रेरित होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष और स्पीकर ने जगदगुरु शंकराचार्य विश्वदेवानंदतीर्थ जी महाराज और कपिल सिद्ध पीठाधिश्वर से आशीर्वाद लिया।

उधर, रोहतक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ ने मकडौली गांव में त्रिवेणी लगाई, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने यमुनानगर के आदिबद्री में त्रिवेणी लगाई। अभियान के प्रदेश के संयोजक और पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने कुरुक्षेत्र के बीडकालवा गांव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद संजय भाटिया ने पानीपत के भासली गांव तथा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ के ब्रह्मणवास गांव में त्रिवेणी लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.