जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा का विरोध, पंचकूला में फूंका राहुल गांधी का पुतला
पंचकूला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेएनयू छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस ...और पढ़ें

कांग्रेस पर बरसे बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय मित्तल।
HighLights
भाजपा ने जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस का विरोध किया
पंचकूला में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया
कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई और न्याय की मांग की गई
जागरण संवाददाता, पंचकूला। जेएनयू की छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर मंगलवार को पंचकूला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय 'पंचकमल' से पदयात्रा करते हुए एमडीसी चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े मामले को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में कार्रवाई करने और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की।
कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाना जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि संबंधित सांसद को पार्टी से निष्कासित किया जाए और उनके इस्तीफे के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने पीड़ित छात्राओं से माफी मांगने की मांग भी की।
https://t.co/jU50Xqz2QG
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 13, 2026
अजय मित्तल ने कांग्रेस नेतृत्व पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी साधा निशाना
कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से मामले में जवाबदेही तय करने और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की।
