Move to Jagran APP

महिला मित्र से मिलने आए भाजपा नेता फ्लैट की दूसरी मंजिल से गिरे, फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती

करनाल का एक भाजपा नेता चंडीगढ़ अपनी महिला मित्र के फ्लैट से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। वह दूसरी मंजिल से गिर गया। वह महिला मित्र से मिलने आया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 09:17 AM (IST)
महिला मित्र से मिलने आए भाजपा नेता फ्लैट की दूसरी मंजिल से गिरे, फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती
महिला मित्र से मिलने आए भाजपा नेता फ्लैट की दूसरी मंजिल से गिरे, फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सेक्टर-63 फ्लैट में एक महिला मित्र से मिलने गए करनाल के एक भाजपा नेता गिरकर घायल हो गए। भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को घायल अवस्था में पहले पीजीआइ और फिर देर रात फोर्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

जानकारी अनुसार सेक्टर-63 स्थित फ्लैट में किसी ऑफिशियल काम से महिला मित्र से मिलने आए हरियाणा बीजेपी नेता दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने तुरंत उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया। चंद्रप्रकाश कथूरिया के पैर में चोट लगी दिख रही है। पीजीआइ में भाजपा नेता के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हालांकि बाद में उन्हें फोर्टिस में शिफ्ट कर दिया गया।

पुलिस के आला अधिकारी सहित थाना पुलिस उन्हें अनफिट बताकर अधिकारिक तौर पर बयान दर्ज करने से पहले कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। पुलिस विभाग की ओर से घटनाक्रम को लेकर देर शाम दोबारा से प्रेस नोट जारी किया गया। इसके अनुसार सेक्टर-63 के फ्लैट 2214 से गिरकर घायल हुए चंद्रप्रकाश पंचकूला के सेक्टर-13 के मकान नंबर 1162 निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश महिला मित्र से मिलने गए थे, तभी किसी ने घर की घंटी बजा दी। जिसके बाद चंद्रप्रकाश फ्लैट की बालकनी से कपड़े का रोल बनाकर उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर चोट आ गई। पीसीआर ने उन्हें तुरंत पीजीआइ में भर्ती करवाया।

पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश स्टेटमेंट देने की स्थिति में नहीं है। उधर यह बात भी गौर करने वाली है कि पुलिस द्वारा देर रात मामले में फिर से पूरी जानकारी देनी पड़ी। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी चरणजीत ङ्क्षसह विर्क के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम पर शुक्रवार शाम दूसरी मंजिल से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीसीआर ने उसे पीजीआइ में भर्ती करवाया।

व्यक्ति की पहचान पंचकूला निवासी चंद्रप्रकाश कथूरिया के तौर पर हुई है। वह हरियाणा भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसर भी इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इन्‍कार कर रहे हैं।

करनाल की राजनीति में जाना-पहचाना नाम हैं, शुगर फैड के चेयरमैन रह चुके हैं

करनाल। शुगर फैड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा की टिकट पर करनाल विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदों पर काम किया है। करनाल की राजनीति में वह पिछले ढाई दशक से जाना-पहचाना नाम है। पहले वह हरियाणा विकास पार्टी में थे। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वर्ष 2009 के चुनाव से पहले ही उन्होंने करनाल विधानसभा की टिकट की दावेदारी पेश कर दी थी। इसी दौरान वह जिलाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत थे। उस समय उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुमिता सिंह से हुआ था और उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह भी संगठनात्मक तौर पर लगातार सक्रिय रहे।

वर्ष 2014 में सीएम मनोहर लाल करनाल विधानसभा से चुनाव में उतरे तो उस समय भी कथूरिया ने चुनाव में पूरी सक्रिय भागीदारी अदा की थी। इस चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आई तो संगठन के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें शुगर फैड के चेयरमैन का पद सौंपा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.