Move to Jagran APP

हरियाणा से होगा भाजपा के मिशन-2019 का आगाज

भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने मिशन 2019 की शुरूआत हरियाणा से करेगी। इसके बिगुल पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह फूकेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 30 Jan 2018 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2018 01:38 PM (IST)
हरियाणा से होगा भाजपा के मिशन-2019 का आगाज
हरियाणा से होगा भाजपा के मिशन-2019 का आगाज

जेएनएन, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा हरियाणा से मिशन 2019 का आगाज करेगी। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद वर्ष 2013 में जिस तरह नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी से चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, ठीक उसी तरह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जींद से मिशन 2019 का बिगुल फूंकेंगे।

prime article banner

मोदी ने रेवाड़ी से शुरू किया था चुनाव अभियान, शाह जींद से करेंगे शुरुआत

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को बांगर-जाट बेल्ट जींद में राज्य स्तरीय रैली कर देश के चुनावी दौरे पर निकलेंगे। भाजपा सरकार और संगठन शाह की जींद रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों संग मोटरसाइकिल के जरिए रैली स्थल तक पहुंचेंगे। शाह की बाइक रैली कहां से शुरू होगी, यह सुरक्षा एजेंसियां तय करेंगी।

यह भी पढ़ें: अशोक तंवर की पत्‍नी को धमकी का मामला गर्माया, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भाजपा ने करीब एक लाख मोटरसाइकिलें जींद रैली में ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनके जरिए लगभग डेढ़ लाख लोग रैली में पहुंचेंगे। इस दिन शाह न तो सांसदों व विधायकों की बैठक लेंगे और न ही मंत्रियों के साथ सरकार को रिपोर्ट कार्ड पर कोई चर्चा होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया विभाग के चेयरमैन राजीव जैन, महामंत्रियों तथा प्रवक्ताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न कमेटियों के गठन की जानकारी दी।

सुभाष बराला के अनुसार, रैली के लिए 1 से 7 फरवरी तक युवाओं का पंजीकरण होगा। 10 व 11 फरवरी को मोटरसाइकिलों पर जींद आने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बराला ने कैबिनेट में बदलाव की संभावनाओं से इनकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है, लेकिन राष्ट्रीय संगठन से ऐसी कोई चर्चा अभी तक नहीं हुई है।

प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य,

आजीवन सहयोग निधि जुटाने को गंभीर भाजपा

सुभाष बराला के अनुसार भाजपा 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएगी। इस दिन आजीवन सहयोग निधि में फंड जुटाने का अभियान चलेगा, जो 6 अप्रैल तक जारी रहेगा। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रभारी अनिल जैन की मौजूदगी में हुई बैठक विधायकों के आक्रोश को शांत करने के लिए थी। बराला ने कहा कि यह बैठक केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर जरूर हुई थी मगर तब गुर्जर वहां नहीं थे। इस बैठक में आजीवन सहयोग निधि जुटाने पर चर्चा हुई थी।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की लड़ाई की तरह है चंद्रबाबू नायडू की धमकी : कोश्यारी

महामंत्रियों के हवाले रैली की जिम्मेदारियां

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बराला के अनुसार प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, चौधरी वेदपाल एडवोकेट और संदीप जोशी को जींद रैली में व्यवस्थागत जिम्मेदारियां सौंपी गई हैैं। रैली में मोटर मैकेनिक साथ-साथ चलेंगे, ताकि बाइक खराब होने पर उसे ठीक किया जा सके। पेट्रोल कार्यकर्ता खुद भरवाएंगे। उनका बीमा बैैंक के जरिए होता है। जिन कार्यकर्ताओं का बीमा नहीं है, उन्हें खुद ही बीमा कराना होगा। बराला के अनुसार कार्यकर्ताओं को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.