विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में कैसे बनेगी BJP की सरकार? नायब सैनी ने बताया आगे का प्लान, बोले- खुले हैं कई विकल्प

Published: Sun, 06 Oct 2024 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2024 04:35 PM (IST)

Haryana Assembly Election Result 2024 एग्जिट पोल में कम सीटें आने के बाद भी हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ...और पढ़ें

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में बनेगी BJP की सरकार? नायब सैनी ने समझाया सीटों का गुणा-भाग।
Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में बनेगी BJP की सरकार? नायब सैनी ने समझाया सीटों का गुणा-भाग।

HighLights

  1. 'हमें पूर्ण बहुमत मिल रहा है'
  2. 'सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं'
  3. 'अन्य दलों के साथ बात कर सकते हैं'

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कल शाम एग्जिट पोल का आंकड़ा सामने आाय है। एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगा है। बीजेपी को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी सत्ता से बहुत दूर है। क्योंकि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 46 सीटें चाहिए।

एग्जिट पोल के आंकड़े के अगले दिन (रविवार) नायब सैनी ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणा में बीजीपी की सरकार बन रही है। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

हमारे पास सारी व्यवस्थाएं- सैनी

नायब सैनी ने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हमारे पास सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अन्य दलों के साथ बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईएनएलडी, जेजेपी और निर्दलीयों के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।

वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस गदगद है। कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते दिख रही है। कांग्रेस को 50-58 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, इसकी असली तस्वीर 8 अक्टूबर को ही साफ हो पाएगी।

डबल इंजन सरकार की तरफ इशारा नहीं

हालांकि, जितने भी एग्जिट पोल और सर्वे सामने आए हैं, वह राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने की तरफ इशारा नहीं कर रहे हैं। इन एग्जिट पोल और सर्वे के आधार पर प्रदेश में करीब 10 साल के इंतजार के बाद कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है।

साल 2005 से 2014 के बीच राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और पिछले 10 साल से भाजपा सत्तारूढ़ है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है और उसकी सीटों की संख्या बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result 2024: CM पद को लेकर घमासान, सैलजा ने हुड्डा को भजनलाल से जोड़कर दिया यह तर्क, क्या करेगी कांग्रेस?