Move to Jagran APP

कैप्टन अभिमन्यु को भाजपा ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया पंजाब और चंडीगढ़ का चुनाव प्रभारी

ह‍रियाणा के वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु को भाजपा नेतृत्‍व ने बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। उनको लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 06:09 PM (IST)
कैप्टन अभिमन्यु को भाजपा ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया पंजाब और चंडीगढ़ का चुनाव प्रभारी
कैप्टन अभिमन्यु को भाजपा ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया पंजाब और चंडीगढ़ का चुनाव प्रभारी

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के वित्त एवं आबकारी मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया है और उनको बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। कैप्टन अभिमन्‍यु को पंजाब और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ का लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और वहां भाजपा शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ती है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ से किरण खेर भाजपा सांसद हैैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 18 राज्यों के लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैै। इनकी सूची बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की। फिलहाल इस सूची में हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी का नाम नहीं है।

हरियाणा भाजपा के प्रभारी डाॅ. अनिल जैन को छत्तीसगढ़ का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मिशन 2019 फतेह करने की तैयारी के मद्देनजर भाजपा ने यह नियुक्तियां की हैैं। पूरे देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से मान्य की हैैं।

कैप्टन अभिमन्यु को मिला अनुभव का लाभ

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को संगठन का अच्छा खासा अनुभव है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार में उनके पास करीब एक दर्जन विभागों का दायित्व है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में भी कैप्टन अभिमन्यु प्रवक्ता समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैैं। उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नजदीकी माना जाता है।

पंजाब में कैप्टन के लिए कैप्टन होंगे बड़ी चुनौती

पंजाब में फिलहाल कांग्र्रेस की सरकार है। वहां 13 लोकसभा सीटें हैैं। इनमें होशियारपुर के एकमात्र सांसद विजय सांपला केंद्र सरकार में मंत्री हैैं। यहां मिशन 2019 को फतेह करना कैप्टन अभिमन्यु के लिए बड़ी चुनौती होगी। कैप्टन अभिमन्यु हाईकमान के समक्ष यह भी सिफारिश कर सकते हैैं कि भविष्य में भाजपा को अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही मैदान में उतरना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.