Move to Jagran APP

Baroda, Haryana By Election: भाजपा ने बनाई जीत के लिए जींद जैसी ही रणनीति

Baroda Haryana By Electionहरियाणा भाजपा प्रधान ओमप्रकाश धनखड़ ने विधायकों संग बैठक कर बरोदा उपचुनाव के बारे में चर्चा की। भाजपा बरोदा में जींद सीट के उपचुनाव की रणनीति अपनाएगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 02:12 PM (IST)
Baroda, Haryana By Election: भाजपा ने बनाई जीत के लिए जींद जैसी ही रणनीति
Baroda, Haryana By Election: भाजपा ने बनाई जीत के लिए जींद जैसी ही रणनीति

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा भाजपा बरोदा के साथ-साथ उसके बाद होने वाले पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव भी पूरे दमदार तरीके से लड़ेगी। भाजपा विधायक दल की करीब दो घंटे चली बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा जींद सीट के उपचुनाव की रणनीति काे ही अपनाएगी। यह उपचुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। साथ ही कांग्रेस के राज में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के मुद्दों को सार्वजनिक करते हुए बरोदा की जनता को भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में साझीदार होने के लिए प्रेरित करने की रणनीति भी बनी है।

loksabha election banner

भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों से रूबरू हुए नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नई भूमिका के तौर पर शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने धनखड़ और विधायकों के बीच परिचय की रस्म अदायगी की। धनखड़ संगठन और सरकार के पुराने कार्यकर्ता हैं और सभी विधायकों तथा मंत्रियों से अच्छी तरह वाकिफ हैैं।

सीएम मनोहर लाल और धनखड़ की जोड़ी उतरेगी फील्ड में, मंत्रियों व विधायकों की ड्यूटी लगी

बैठक में चोटिल होने के बावजूद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और डा. बनवारी लाल समेत अधिकतर मंत्रियों-विधायकों ने अपने सुझाव रखे। धनखड़ 23 जुलाई को रोहतक में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। मंगलवार को विधायक दल ने धनखड़ का अभिनंदन किया। धनखड़ हरियाणा भाजपा के 12वें  अध्यक्ष हैैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरोदा उपचुनाव जीतने से लेकर पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव जीतने पर चर्चा हुई। भाजपा संगठन और सरकार में तालमेल जैसा पहले चल रहा है, उसे और अच्छा बनाकर चलने पर सहमति बनी है। उन्होंने जींद उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में जितने भी चुनाव हुए, वह सभी भाजपा ने जीते हैैं।

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बूते हमेशा अपना अच्छा दिया है। बरोदा में भी यह जारी रहेगा। किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से जो अध्यादेश लाए गए हैैं, वह किसान हित में हैैं। किसान को अब अपनी फसल बेचने की स्वतंत्रता मिल गई है।

बरोदा उपचुनाव कांग्र्रेस के लिए चुनौती और भाजपा के लिए अवसर : धनखड़

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हुड्डा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  क्या हुड्डा यह चाहते हैैं कि किसान अपने फल और सब्जियां सड़क किनारे न बेचें? जब बड़ी कंपनियां किसानों की सारी फसल खरीद लेंगी तो क्या यह एक किसान विरोधी फैसला है। हम किसानों को सीधे मार्केटिंग का अवसर दे रहे हैैं।

उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है और भाजपा के लिए अवसर है। धनखड़ ने कहा कि सरकार और संगठन का बेहतर तालमेल होगा। हमें साथ काम करने का अवसर मिला है। हम सभी ने अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें: हौसला था ..और रेत में बसाया खुशियों का चमन, हरियाणा के किसान ने लिखी कामयाबी की नई कहानी


यह भी पढ़ें: रेहड़ी पर चाय बेचने वाले पर निकला पाैने 51 करोड़ का बैक लोन, जानें कैसे हुआ खुलासा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.