Move to Jagran APP

हरियाणा में भाजपा ने जिला संगठन बनाने में भी कांग्रेस को दी मात, सैलजा से आगे निकले धनखड़

हरियाणा में भाजपा ने जिला संगठन बनाने में भी कांग्रेस को मात दे दी है। हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा को पीछे छोड़ दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 11:55 PM (IST)
हरियाणा में भाजपा ने जिला संगठन बनाने में भी कांग्रेस को दी मात, सैलजा से आगे निकले धनखड़
हरियाणा में भाजपा ने जिला संगठन बनाने में भी कांग्रेस को दी मात, सैलजा से आगे निकले धनखड़

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन की दृष्टि से कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपनी नियुक्ति के एक माह के अंदर सभी 22 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा अपनी नियुक्ति के 11 माह बाद भी जिला स्तर पर टीम गठित नहीं कर पाई हैं।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा अपनी नियुक्ति के 11 माह बाद भी नहीं बना पाई हैं जिलाध्यक्ष

सैलजा पिछले साल 5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर तो अपने 5 साल के कार्यकाल में भी ब्लॉक और जिला स्तर की टीम गठित नहीं कर पाए थे। कांग्रेस में नेताओं की खेमेबाजी का असर सीधे रूप में संगठन पर पड़ रहा है।यह बात जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भी जानते हैं। हालांकि भाजपा में भी संगठन व अन्य मुद्दों को लेकर नेताओं के मतभेद रहते हैं मगर इन्हेंं समय के साथ सुलझा लिया जाता है।

-----------

जिला टीम के बाद प्रदेश टीम घोषित करने में तत्परता दिखाएंगे धनखड़

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में धनखड़ कई नए आयाम बनाना चाहते हैं। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब वे प्रदेश टीम घोषित करने में भी तत्परता दिखाएंगे। धनखड़ बरोदा उपचुनाव से पहले अपनी जिला व प्रदेश की टीम तैयार कर लेना चाहते हैं। ताकि इसके बाद वे बरोदा उपचुनाव में अपनी अलग पहचान दिखा सकें। धनखड़ के पास प्रदेश टीम के लिए किसान मोर्चा के अनेक ऐसे पदाधिकारी हैं जिनके माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी।

धनखड़ की जिला टीम गठित करने में सबसे अहम सफलता यह भी मानी जा रही है कि उन्होंने एक विधायक को भी जिलाध्यक्ष बनवा दिया। इसके अलावा अब धनखड़ प्रदेश टीम में भी कुछ विधायकों और कुछ चुनाव लड़े नेताओं को भी समायोजित करना चाहेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए धनखड़ राज्य से लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों का भी सहयोग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.