Move to Jagran APP

हाथरस कूच के बाद राहुल की ट्रैक्टर यात्रा के लिए भाजपा ने बदली रणनीति, विज के तेवर ढीेले पड़े

राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर यात्रा को लेकर हरियाणा में भाजपा ने अपनी रणनीति बदल ली है। पार्टी अब राहुल गांधी की इस यात्रा के के पंजाब से हरियाणा में प्रवेश को नहीं रोकेगी। इस पर कड़े तेवर दिखाने वाले अनिल विज के स्‍वर भी नरम हो गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 08:55 AM (IST)
हाथरस कूच के बाद राहुल की ट्रैक्टर यात्रा के लिए भाजपा ने बदली रणनीति, विज के तेवर ढीेले पड़े
राहुल गांधी की ट्रैक्‍टर यात्रा हरियाणा में 6 अक्‍टूबर को प्रवेश करेगी।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के हाथरस कूच से सबक लेते हुए हरियाणा भाजपा ने ट्रैक्टर यात्रा के राज्य में प्रवेश के लिए रणनीति में बदलाव किया है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में आपदा प्रबंधन कानून लागू है। इसमें सौ से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते। यदि राहुल गांधी आपदा प्रबंधन कानून का पालन करते हुए हरियाणा में प्रवेश करते हैं तो सौ बार करें। विज ने यह भी साफ किया कि राहुल गांधी को हरियाणा में माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

loksabha election banner

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर राहुल गांधी के हरियाणा प्रवेश पर  नरम पड़े विज के सुर

बता दें, राहुल गांधी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज  पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके बाद यह ट्रैक्टर यात्रा 6 अक्टूबर को पटियाला होते हुए हरियाणा के पिहोवा में प्रवेश करेगी। राहुल की ट्रैक्टर यात्रा 6, 7 व 8 अक्टूबर को हरियाणा में रहेगी। गृहमंत्री विज ने दो दिन पहले बयान दिया था कि किसी भी सूरत में राहुल गांधी को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज ने कहा कि आपदा कानून का पालन करते हुए राहुल सौ बार राज्य में आएं

अब विज के सुर बदल गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने राहुल गांधी को दिल्ली से हाथरस कूच के लिए रोकने के बाद उत्पन्न हुई राजनीतिक स्थिति के चलते यह निर्णय लिया है। इसके अलावा राज्य में सोनीपत जिला के बरोदा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव है। इसलिए भाजपा नहीं चाहती कि कांग्रेस को राहुल की ट्रैक्टर यात्रा से कोई राजनीतिक मुद्दा मिल जाए।

किसानों के बीच बात रखने में भाजपा सांसदों को करनी पड़ रही है मशक्कत

राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा से पहले किसानों को उनके पास जाकर समझाने में भाजपा सांसद काे मशक्‍कत करनी पड़ रही है। वैसे, कई जगह भाजपा सांसदों को किसानों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। किसान भाजपा सांसदों की सुनने की बजाये अपनी बात कह रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आदेश पर सांसद अपने क्षेत्र में तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों को समझाने पहुंचे हुए हैं। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल का किसान विरोध कर चुके हैं।

कांग्रेस आज देगी हरियाणा में ट्रैक्टर यात्रा के रूट को अंतिम रूप

कांग्रेस आज राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा के रूट को लेकर दिल्ली में दो दौर की बैठक करेगी। पहले दौर में कांग्रेस के 30 विधायक और राज्यस्तरीय प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। इसके बाद 2019 में हारे हुए और जिला स्तरीय नेताओं की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी विवेक बंसल करेंगे। इसमें ट्रैक्टर यात्रा के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब राहुल गांधी 6 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और 7 अक्टूबर को करनाल में रात्रि विश्राम करेंगे। 8 अक्टूबर को यात्रा का समालखा में समापन होगा।

पहले दिन राहुल गांधी कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों पर 10 अगस्त को हुए तथाकथित लाठीचार्ज में घायलों से मिलने उनके घर पर भी जा सकते हैं। इसके बाद वह 7 अक्टूबर को पिपली में उस स्थान पर भी जा सकते हैं जहां किसानों पर तथाकथित लाठीचार्ज हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.