दिल्ली रैली के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने संभाला मोर्चा, 28 अक्टूबर को जुटेंगे हरियाणा के दिग्गज; हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली आईएनडीआईए रैली के लिए हरियाणा से भीड़ जुटाने की ...और पढ़ें
-1793029629863_m.webp)
दिल्ली रैली के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने संभाला मोर्चा। फाइल फोटो
HighLights
हुड्डा ने दिल्ली रैली के लिए तैयारियां तेज कीं।
हरियाणा से अधिक भीड़ जुटाने पर जोर दिया जा रहा।
28 अक्टूबर को रणनीति बैठक में अंतिम निर्णय होगा।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आईएनडीआईए की एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हुड्डा ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
बैठक में रैली के लिए हरियाणा से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने, नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। हुड्डा इस रैली की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से भी उन्हें रैली में भीड़ जुटाने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में हरियाणा से लोगों की भागीदारी बढ़ाना उनके लिए अहम माना जा रहा है।
अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए
नई दिल्ली में कांग्रेस की जितनी भी रैलियां होती हैं, उनमें हरियाणा कांग्रेस का अहम योगदान रहता है। दिल्ली में होने वाली रैली के मद्देनजर हुड्डा हरियाणा के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। 28 अक्टूबर की बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा के साथ यह भी तय किया जा सकता है कि अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए।
विधायकों, पूर्व विधायकों और सांसदों के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के जरिए रैली के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाने पर भी चर्चा होने की संभावना है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में होने वाली रैली रिकार्ड तोड़ होगी।
अब सबकी नजर 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर रहेगी, जिसमें हरियाणा से भागीदारी बढ़ाने की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में चर्चा होगी। एक नवंबर की रैली को लेकर हुड्डा की तैयारियां यह संकेत दे रही हैं कि कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दे रहा है।
