हुड्डा ने तैयार की कांग्रेस विधायक दल की नई टीम, आफताब अहमद उप नेता व छौकर बनेे कोषाध्यक्ष
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाते अपनी नई टीम का गठन किया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाते अपनी नई टीम का गठन किया है। नई टीम में पूर्व मंत्री एवं नूंह से विधायक आफताब अहमद को कांग्रेस विधायक दल का उप नेता बनाया गया है।
कांग्रेस विधायक दल में अब से पहले कभी इस तरह की टीम का गठन नहीं किया गया। हुड्डा ने नई राजनीतिक परिपाटी की शुरुआत करते हुए विधायक राव दान सिंह को कांग्रेस विधायक दल का सचिव नियुक्त किया है। समालखा के विधायक धर्म सिंह छौकर विधायक दल के कोषाध्यक्ष होंगे।
रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा को कांग्रेस विधायक दल का चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) नियुक्त किया गया है, जबकि विधायक नीरज शर्मा, चिरंजीव राव और शीशपाल सिंगला को व्हिप (सचेतक) बनाया गया है। 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के इस बार 31 विधायक चुनकर आए हैैं, जबकि 2014 में कांग्रेस विधायकों की संख्या 15 थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें