सांसद राजकुमार सैनी बोले, हुड्डा ने रखी जाट आंदोलन में हिंसा की बुनियाद
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि जाट आरक्षण आंदोलन में हिंसा की बुनियाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रखी।
चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी ने जाट आंदोलन के दौरान हिंसा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जाट आंदोलन में हिंसा की बुनियाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रखी थी। हुड्डा ने 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत अपने लोगों को उकसाया था ।
सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि हमने जाट आरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज 52 फीसदी जनता को 15 फीसदी कोटा मिला हुआ है और एक ही समाज के लोगों को सबसे ज्यादा जॉब दिया जाता है। इसके विरोध में हमने आवाज उठाई। हरियाणा में जो कुछ हुआ वह दोबारा न हो इसके लिए लोगों की राय से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाई।
उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को लोगों ने जमकर वोट दिए। लोगों ने नरेंद्र मोदी को पिछड़ा मान कर वोट दिए थे। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ज्यादा ठीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सैनी ने ऐलान किया कि वह यदि चुनाव लड़े तो भूपेंद्र सिंह हड्डा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने संसद में सांसदों के व्यवहार पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सांसदों ने संसद को पागलखाना बना दिया है। यह बेहद दुखद है। जनता के हित में क्या है और क्या करना चाहिए है इस पर अब लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि आज अनुभवी नेता राजघरानों के पैरों पर लेटे हुए हैं। राजनीति फायदा लेने के लिए कई लोग सरकारों के पास चोर दरवाजे से चले जाते हैं चाहे वह किसी की भी सरकार हो। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में देश को खोखला कर दिया। आज भारत से छोटे देश भी तरक्की कर रहे हैं। आज हमारे देश में 85 फीसदी विदेशी सामान बिक रहा है।
सैनी ने अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए पांच मुद्दों पर राजनीति करने के लिए आगे आए हैं। हमारी पार्टी के पांच प्रमुख लक्ष्य ये हैं-
1.एक परिवार में एक नाैकरी देंगे। 2. 100 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करेंगे। 3. केंद्र से राज्य के लिए जो राशि आती है उससे किसानों और मजूदरों के हित के लिए योजनाएं चलाएंगे। 4 . हरियाणा में जनता के लिए सुखद शासन देगें। 5. हरियाणा की जनता को गुंडागर्दी से निजाद दिलाएंगे ।
उन्हाेंने 2019 से प्रदेश की सभी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव देगें एक बार वोट जरूर दे, अगर खरे उतरे तो ठीक नही तो आगे आए वोट नही मांगेंगे ।