विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी मनीषा मौत मामला: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई टली; अब 31 अक्टूबर को फैसला

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:50 PM (IST)

पंचकूला कोर्ट में मनीषा मौत मामले की सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसले की सुनवाई 31 अक्टूबर तक टल गई है। ...और पढ़ें

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला 31 अक्टूबर को।

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला 31 अक्टूबर को।

HighLights

  1. सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर फैसले की सुनवाई 31 अक्टूबर तक टली

  2. परिजनों की विरोध याचिका पर पंचकूला कोर्ट में फैसला

  3. सीबीआई ने मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया था

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के चर्चित मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली परिजनों की विरोध याचिका पर पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में फैसले को लेकर बुधवार को सुनवाई टल गई।

अब अदालत ने फैसले के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है। इससे पहले 15 अक्टूबर को अदालत में दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक बहस हुई थी। मृतका के परिजनों की ओर एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने सीबीआई की जांच की प्रक्रिया, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग, एफएसएल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े कई तथ्यों पर सवाल उठाए थे।

सीबीआई ने इस मामले की जांच पूरी करने के बाद 12 अगस्त 2026 को पंचकूला की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में मनीषा की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या करार दिया था। इस क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ परिवार की तरफ से याचिका दायर की गई है, जिस पर अब 31 अक्टूबर को फैसला आएगा।

हमें विश्वास कि हमारे हक में आएगा फैसला

अधिवक्ता हर्ष मोहन सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी तरफ से दायर की गई विरोध याचिका पर अदालत का फैसला उनके हक में आएगा। क्योंकि जांच एजेंसी सीबीआई ने जो भी कमियां छोड़ी हैं उनकी फिर से जांच होनी चाहिए।

यह था मामला

11 अगस्त 2025 को हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 13 अगस्त 2025 को मनीषा का शव सिंघानी गांव के खेतों में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और पुलिस जांच के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।