Move to Jagran APP

भारती अरोड़ा फिर गुरुग्राम पहुंचीं, हरियाणा में 10 अाइपीएस अफसरों के तबादले,

हरियाणा सरकार ने 10 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। चर्चित अाइपीएस अधिकारी मौजूद रहे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2016 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 06:39 PM (IST)
भारती अरोड़ा फिर गुरुग्राम पहुंचीं, हरियाणा में 10 अाइपीएस अफसरों के तबादले,

जेएनएन,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की चर्चित आइपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा फिर गुरुग्राम पहुंच गई हैं। हरियाणा सरकार द्वारा मंगलवार काे स्थानांतरित किए गए 10 आइपीएस अफसरों में भारती अरोड़ा का भी नाम शामिल हैं। उनको गुरुगाम भेजा गया है।

loksabha election banner

राज्य सरकार ने उन छह आइपीएस अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग प्रदान की है, जिन्हें डीआइजी से आइजी बनाया गया था। गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त (यातायात) के पद पर रहते हुए तत्कालीन पुलिस आयुक्त नवदीप विर्क से उलझने के कारण हटाई गईं 1998 बैच की भारती अरोड़ा को फिर से गुरुग्राम भेज दिया गया है। भारती अरोड़ा की पिछले दिनों प्रमोशन हुई थी। उन्हें राज्य अपराध ब्यूरो का आइजी बनाया गया है। सरकार ने तीन जिलों हिसार, भिवानी और सोनीपत के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए हैं।

पढ़ें : स्कैनर से तैयार करते थे दो हजार की जाली करंसी, मार्केट चलाते तीन काबू

भारती अरोड़ा अभी डीआइजी (कल्याण और प्रशिक्षण), स्पोट्र्स स्कूल राई की प्रिंसिपल व निदेशक और पीठासीन अधिकारी (विशेष पुलिस दस्ता गोवंश तस्करी) का कार्यभार संभाल रही थीं। वह अब राज्य अपराध ब्यूरो गुरुग्राम की आइजी होंगी। उनके पास भारती अरोड़ा के पास स्पोट्र्स स्कूल राई की प्रिंसिपल व निदेशक और पीठासीन अधिकारी (विशेष पुलिस दस्ता, गोवंश तस्करी) का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

पढ़ें : बैंक में अाज भी मारामारी और एटीएम में कुछ ही देर कैश खत्म

बदले गए आइपीएस अधिकारी

नाम वर्तमान कार्यभार नई नियुक्ति

1. सौरभ सिंह - डीआइजी सुरक्षा, सीआइडी - आइजी, राज्य अपराध ब्यूरो
2. भारती अरोड़ा - डीआइजी कल्याण और प्रशिक्षण, आइजी, राज्य अपराध ब्यूरो गुरुग्राम
3. हरदीप सिंह दून - पुलिस अधीक्षक सोनीपत (डीआइजी रैंक) - आइजी सीटीआइ होमगार्ड
4. राजिंद्र कुमार - डीआइजी सीआइडी - आइजी मुख्यमंत्री उडऩदस्ता
5. योगिंद्र सिंह नेहरा - डीआइजी आइआरएस भोंडसी - आइजी आरटीसी भोंडसी

6. अश्विन - पुलिस अधीक्षक हिसार - पुलिस अधीक्षक सोनीपत
7. अशोक कुमार - पुलिस अधीक्षक स्टेट विजिलेंस ब्यूरो - पुलिस अधीक्षक भिवानी
8. राम कुमार - कमांडेंट तीसरी बटालियन एचएपी हिसार - पुलिस अधीक्षक पीटीसी सुनारिया
9. राजिंद्र कुमार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हांसी - पुलिस अधीक्षक हिसार
10. प्रतीक्षा गोदरा - पुलिस अधीक्षक भिवानी - कमांडेंट तीसरी बटालियन एचएपी हिसार।

--------
अब आइएएस अधिकारियों के तबादले की बारी

प्रदेश सरकार जल्द ही आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी करेगी। अगले एक-दो दिन में आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। बदले जाने वाले आइएएस में कई विभागाध्यक्ष और कुछ जिलों के डीसी भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.