Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paid Period Leave पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ खड़ी भाग्यश्री, कहा- ये महिला की कमजोर नहीं उनकी शक्ति है

    Updated: Thu, 21 Dec 2023 11:51 PM (IST)

    मैंने प्यार किया फिल्म के माध्यम से रातों-रात स्टार बनी अभिनेत्री भाग्यश्री पीरियड (मासिक धर्म) के दौरान कामकाजी महिलाओं को पेड लीव दिए जाने के विरुद्ध हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पक्ष लेते हुए कहा कि पीरियड किसी महिला की कमजोरी नहीं बल्कि उसकी शक्ति है। भाग्यश्री के अनुसार पीरियड हमारी शक्ति है। इस पर हमें किसी प्रकार की दया नहीं चाहिए।

    Hero Image
    पेड पीरियड लीव पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ खड़ी भाग्यश्री

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मैंने प्यार किया फिल्म के माध्यम से रातों-रात स्टार बनी अभिनेत्री भाग्यश्री पीरियड (मासिक धर्म) के दौरान कामकाजी महिलाओं को पेड लीव दिए जाने के विरुद्ध हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पक्ष लेते हुए कहा कि पीरियड किसी महिला की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति है। भाग्यश्री के अनुसार पीरियड हमारी शक्ति है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर हमें किसी प्रकार की दया नहीं चाहिए। यह हमारे लिए बाधा नहीं हो सकता, बल्कि हमें यह चाहिए कि इस विषय पर जागरूकता बढ़े। पुरुष समाज को यह विषय समझ आए, इस पर खुलकर बात हो सके और इसके प्रति संकीर्णता समाप्त हो सके, आज पेड लीव से अधिक जरूरत इस बात की है।

    चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों के दिए जवाब

    भाग्यश्री मुंबई रवाना होने से पहले चंडीगढ़ में कुछ मीडिया वालों के सवालों का जवाब दे रहीं थी। भाग्यश्री कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने आई थी। अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टेली सीरियल कच्ची धूप में भाग्यश्री को पहली बार दर्शकों ने देखा था। मैंने प्यार किया इनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म को अपार सफलता मिली। लंबे अंतराल के बाद भाग्यश्री 2001 में फिल्म "हेलो गर्ल्स" में दिखाई दीं। 

    अभी हाल ही में उनकी फिल्म आई है, सजनी शिंदे का वायरल वीडियो। इसे बहुत पसंद किया गया है। भाग्यश्री इसमें अलग रोल में दिखाई दी। इंटरनेट मीडिया का आम लोगों के जीवन में क्या प्रभाव होता है, इस फिल्म में यह दिखाया गया है। भाग्यश्री की नई वेब सीरीज भी आने वाली है।

    महिलाओं में पावर है, उनमें हर तरह की ताकत है

    भाग्यश्री ने कहा कि महिलाएं दीन-हीन नहीं हो सकती। उनमें पावर है। हर तरह की ताकत है। आज के समय में महिलाओं को कार्य करते हुए पेड पीरियड लीव दी जाए, यह सही नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत से आरंभ किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ा है और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में काफी हद तक मदद मिली है। भाग्यश्री से सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संयोजक सुनील जागलान ने भी मुलाकात की।

    मैने प्यार किया का दौर बहुत अलग था

    भाग्यश्री ने अपने करियर से जुड़े सवाल पर कहा कि जब मैंने प्यार किया फिल्म से करियर शुरू हुआ था, तब का दौर बिल्कुल अलग था। आज के समय में सजनी शिंदे का वायरल वीडियो, किसी का भाई किसी की जान और राधे श्याम फ़िल्मों में काम किया और यह अनुभव अलग है। आने वाले समय में दर्शक मुझे अलग-अलग रोल में देख पाएंगे। 

    भाग्यश्री ने फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े सवाल पर कहा कि सलमान खान बहुत शांत हो गए हैं। 34 साल पहले का सलमान खान नटखट था। आज का सलमान बेहद गंभीर है। उनके जीवन में एक ठहराव आ गया है, जो उनके लिए अच्छा है। यह बदलाव सलमान में आया है लेकिन हमारा उनके साथ जो उस समय रिश्ता था, वही आज भी है।

    comedy show banner
    comedy show banner