Move to Jagran APP

Ayodhya Verdict: जिलों में धारा 144 के कारण कांग्रेस ने अपने विरोध प्रदर्शनों को किया स्थगित

हरियाणा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 7 से 14 नवम्बर तक चलाया जा रहा आंदोलन अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 09:01 AM (IST)
Ayodhya Verdict: जिलों में धारा 144 के कारण कांग्रेस ने अपने विरोध प्रदर्शनों को किया स्थगित
Ayodhya Verdict: जिलों में धारा 144 के कारण कांग्रेस ने अपने विरोध प्रदर्शनों को किया स्थगित

जेएनएन, चंडीगढ़। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विभिन्न जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके कारण कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को स्थगित कर दिया है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 7 से 14 नवम्बर तक चलाया जा रहा आंदोलन अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है। आंदोलन की नई तारीखों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

बता दें, कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था में मंदी, महंगाई, बेराजगारी, कृषि संकट और व्यापार की तालाबंदी को लेकर प्रदेशभर में धरना प्रदर्शनों की रूपरेखा तय की थी। 10 नवंबर को कैथल और 11 नवंबर को को अंबाला, जींद, हिसार और फरीदाबाद तो 12 नवंबर को झज्जर में कांग्रेसी नेता जनता के बीच होंगे।

13 नवंबर को भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर और 14 नवंबर को चरखी दादरी, रोहतक और पलवल में प्रदर्शन करने की तैयारी थी। इन सभी प्रदर्शनोंं को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष कु. सैलजा के नेतृत्व में आयोजित किए जाने थे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.