विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा बजट सत्र: हरियाणा के 50 और गांव बनेंगे स्मार्ट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 02:08 PM (IST)

हरियाणा के 50 और गांव स्मार्ट होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में दी। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा बजट सत्र: हरियाणा के 50 और गांव बनेंगे स्मार्ट
विधानसभा बजट सत्र: हरियाणा के 50 और गांव बनेंगे स्मार्ट

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हरियाणा के 50 गांवों को गोद लेने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ने गुरूग्राम के 4 और नूंह जिले के एक गांव को पहले से गोद ले रखा है । इन गांव में अलीपुर रोज का   हरचंदपुर  दौला और ताजपुर शामिल हैं । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति के इस नए निर्णय की जानकारी दी ।

सीएम ने बताया कि अब जिन 50 गांवों को गोद लिया जाएगा वह सभी गांव पहले से गोद लिए गए पांच गांवों के 5 किलोमीटर के दायरे के होंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने खुद ही इन गांवों चयन कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने पहले से गोद लिए गए पांच गांवों के पांच किलोमीटर के दायरे के 50 और गांवों को गोद लेकर स्मार्ट ग्राम बनाने की इच्छा व्यक्त की है। इसके लिए वह राष्ट्रपति का अपनी व सदन की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने पंचकूला में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधीन एम्स की तर्ज पर आयुष विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए हरियाणा सरकार आज केंद्र सरकार को भूमि सौंप देगी ।

ये गांव बनेंगे स्मार्ट

अलीपुर के पांच किलोमीटर के दायरे के गांव - घामड़ौज, रायसीना, धूनैला, हरियाहेड़ा, गढ़ी बाजिदपुर, मोहम्मदपुर गुजर, महेंदवाड़ा, सांपकी नगली, सोहना ग्रामीण।

रोजकामेव के पांच किलोमीटर के दायरे के गांव - रायसीका, बरोटा, रामपुर, खानपुर, कंवरसीका, मरौला, खोड़, रायपुर, आटा, धीरदुका, रैवासन।

हरचंदपुर के पांच किलोमीटर के दायरे के गांव  - चुहड़पुर, निमोठ, इसाकी, बिल्हाका, सतलाका, राहाका, मंडावर, जोहलाका।

दौला के पांच किलोमीटर के दायरे के  गांव -  सिरसका, खाइका, अभयपुर, खरौदा, बालुदा, लोहटकी, नुनैरा, दमदमा, नाई नंगला।

ताजनगर के पांच किलोमीटर के दायरे के गांव - बासलांबी, जमालपुर, खेवसपुर, बाबड़ा बाकीपुर, जुड़ौला, जोनियावास, फाजिलपुर बादली, सांपका, जौड़ी।

यह भी पढ़ें: असंतुष्‍ट भाजपा विधायकों का मामला पीएम दरबार पहुंचेगा, मोदी से मिलेंगे सीएम