Move to Jagran APP

आर्य जींद में करेंगे जाट आरक्षण के खिलाफ महासम्मेलन

हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने जाट आरक्षण की मांग के विरोध में एक अक्टूबर को जींद में महासम्मेलन का एलान किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 01:09 PM (IST)
आर्य जींद में करेंगे जाट आरक्षण के खिलाफ महासम्मेलन
आर्य जींद में करेंगे जाट आरक्षण के खिलाफ महासम्मेलन

जेएनएन, चंडीगढ़। पूर्व विधायक एवं हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने जाट आरक्षण की मांग के विरोध में एक अक्टूबर को जींद में महासम्मेलन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इसमें पैंतीस बिरादरी के पांच लाख लोग शामिल होंगे।

loksabha election banner

आर्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री बराला के बेटे को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वह हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि सरकार को संविधान के दायरे में चलना चाहिए, लेकिन मनोहर सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। 

आर्य ने कहा कि मनोहर सरकार ने हरियाणा पर एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया है। आर्य ने दीनदयाल उपाध्याय योजनाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय यदि जीवित होते तो भाजपा उन्हें भी लाल कृष्ण आडवाणी की तरह किनारे बैठा देती।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायकों की तंवर के खिलाफ मोर्चेबंदी बढ़ी, मिस्त्री से मिले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.