Move to Jagran APP

भाजपा बोली, दिल्‍ली की जनता को छोड़ हरियाणा में सपने बेच रहे केजरीवाल

भाजपा ने हरियाणा में सक्रियता बढ़ाने पर दिल्‍ली के सीएम अर‍विंद केजरीवाल पर हमला किया है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल दिल्‍ली की जनता को छोड़ हरियाणा में सपने बेच रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 01:58 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 01:58 PM (IST)
भाजपा बोली, दिल्‍ली की जनता को छोड़ हरियाणा में सपने बेच रहे केजरीवाल
भाजपा बोली, दिल्‍ली की जनता को छोड़ हरियाणा में सपने बेच रहे केजरीवाल

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में सक्रिय आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने हमला बोला है। केजरीवाल हरियाणा में लगातार स्कूल-अस्पताल रैलियां कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल दिल्‍ली की जनता को बेसहारा छोड़कर हरियाणा में सपने बेच रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि दिल्ली की जनता के बेसहारा छोड़कर आम आदमी पार्टी के नेता हरियाणा में सपने बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैैं। यह दिल्‍ली की जनता के साथ धोखा है। केजरीवाल हरियाणा के लोगों को भी धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

बराला और राजीव जैन ने कहा कि साफ छवि का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के दिल्ली में 67 विधायकों में 23 के खिलाफ अदालत में मामले चल रहे हैं। सभी मामले उनके सत्ता में आने के बाद के हैं। ऐसे में हरियाणा की जनता केजरीवाल के झूठे बहकावे में नहीं आएगी।

सुभाष बराला ने कहा कि दिल्ली की जनता अपने मुख्यमंत्री को ढूंढ रही है, ताकि वह उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें। लेकिन, केजरीवाल हरियाणा में सपने बेचने में व्यस्त हैं। इससे दिल्‍ली के लोग परेशान हैं और आप के खिलाफ उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।

राजीव जैन ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने में असफल रही है। वहां न तो मोहल्ला क्लीनिक खुले और न ही इलाज मिला। इन क्लीनिकों में आवारा पशुओं को जरूर आसरा मिला। अस्पतालों में 10 हजार बेड की क्षमता को डबल करने का दावा करने वाली आप की सरकार में इनकी क्षमता 9500 ही रह गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.