विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे...', नूंह-गुरुग्राम में बिजली को प्राइवेट हाथों में सौंपने पर बिफरे अनिल विज

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:32 PM (IST)

बिजली मंत्री अनिल विज ने नूंह और गुरुग्राम में निजी कंपनी को बिजली वितरण लाइसेंस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे कानूनी लड़ाई: विज

निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे कानूनी लड़ाई: विज

HighLights

  1. निजी बिजली लाइसेंस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई

  2. कर्मचारियों से हड़ताल न करने की अपील की

  3. अधिकारियों को APTEL में जल्द अपील के निर्देश

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। नूंह और गुरुग्राम में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को पैरलल लाइसेंस के खिलाफ मुखर बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

बातचीत से हर समस्या का समाधान संभव है और कर्मचारियों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। साथ ही आमजन की जरूरतों को देखते हुए बिजली कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने का आह्वान किया।

बिजली मंत्री ने अधिकारियों को पांच-छह दिन के अंदर विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील करने के निर्देश दिए हैं, जबकि अपील करने के लिए 45 दिन का समय होता है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एक्ट के तहत प्रविधान है कि कोई भी निजी कंपनी लाइसेंस के लिए एचईआरसी में आवेदन कर सकती है। एचईआरसी के आदेश के खिलाफ हम स्टे लेने की कोशिश करेंगे।

हमने पदाधिकारियों से कहा है कि यदि आपके पास कोई अन्य विकल्प है तो बता दो। हम उस रास्ते को अपना लेंगे। अच्छा रहेगा कि यूनियन के नेता हमारे वकील के साथ ही केस तैयार कर लें।