अंबाला और पंचकूला नगर निगम होंगे भंग, दो नए नगर परिषद बनेंगे
हरियाणा के दो नगर निगम अंबाला और पंचकूला भंग किए जाएंगे। इनकी जगह चार नगर परिषद बनाए जाएंगे।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में दो नगर निगम भंग किए जाएंगे और दो नए नगर परिषद गठित किए जाएंगे। इस संबंध में हरियाणा मंत्रिमंडल की 16 जनवरी को होने वाली बैठक में निर्णय किया जाएगा। अंबाला नगर निगम और पंचकूला नगर निगम को भंग किया जाएगा। इसके साथ ही पंचकूला नगर निगम से कालका-पिंजौर को हटाकर दोनों को नई नगर परिषद बनाने के साथ ही अंबाला में भी सिटी और कैंट के लिए अलग-अलग नगर परिषद बनाए जाने के फैसले पर मुहर लगाई जा सकती है।
विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के पहले पखवाड़े में
इसके अलावा राज्य विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में बुलाए जाने के लिए सीएम मनोहर लाल को अधिकृत भी किया जा सकता है। केंद्र का बजट 1 फरवरी को आना है। इसलिए राज्य विधानसभा का सत्र भी फरवरी के पहले पखवाड़े में बुलाए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगा कोई बहाना, जल्द सुनवाई और सजा पाकर जेल जाएंगे 'नेताजी'
आइएनए के सैनिकों के साथ नसीबपुर में मनेगा शहीदी दिवस
अंग्रेजों से देश आजाद कराने के उद्देश्य से 1942 में बनी इंडियन नेशनल आर्मी (आइएनए) के मौजूदा सैनिकों के साथ महेंद्रगढ़ जिले के नसीबपुर में सरकार ने शहीदी दिवस मनाने का फैसला किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान के सहयोग से इस फौज का निर्माण किया था। इसका उद्देश्य विश्व युद्ध के दौरान भारत की आजादी सुनिश्चित करना था।
मोचियों को बिना ब्याज लोन देगी सरकार
इसके साथ ही मनोहर सरकार ने मोचियों को बिना ब्याज कारोबारी लोन देने का फैसला किया है। संत रविदास जयंती के अवसर पर इस योजना की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का को दोबारा करनी पड़ सकती है शादी, जानिये क्या है मामला