Move to Jagran APP

हरियाणा में फिर प्रशासनिक फेरबदल जारी, 15 एचसीएस अफसरों के तबादले

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर राज्‍य में प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्‍य सरकार ने 15 एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:45 AM (IST)
हरियाणा में फिर प्रशासनिक फेरबदल जारी, 15 एचसीएस अफसरों के तबादले
हरियाणा में फिर प्रशासनिक फेरबदल जारी, 15 एचसीएस अफसरों के तबादले

चंडीगढ़, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के लिए फील्डिंग सजाने में जुटी प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राज्‍य में प्रशा‍सनि‍क फेरबदल किया है। सरकार ने आइएएस और एचपीएस अफसरों के बाद अब एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। पांच शहरों के एसडीएम और दो सिटी मजिस्ट्रेट सहित कुल 15 एचसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही सुभिता ढाका को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। तबादला एवं नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

loksabha election banner

इन अफसरों के हुए तबादले

नाम                        वर्तमान पद                                                             नई जिम्मेदारी

वीरेंद्र सिंह हुड्डा   -प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक   -अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान भारत

प्रदीप गोदारा  -अतिरिक्त आयुक्त, फरीदाबाद नगर निगम   -अतिरिक्त निदेशक, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग

जीतेंद्र कुमार   -प्रतीक्षारत  -सचिव, फरीदाबाद नगर निगम

जगदीप ढांडा   -प्रतीक्षारत   -अतिरिक्त निदेशक, जनसंपर्क एवं सूचना विभाग

वत्सल वशिष्ठ   -सीईओ, श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम   -एसडीएम होडल

महाबीर प्रसाद   -प्रतीक्षारत   -सीईओ, महेंद्रगढ़ जिला परिषद

महेंद्र पाल  -सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक -प्रबंध निदेशक, गोहाना चीनी मिल 

अमरदीप जैन   -संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, फरीदाबाद   -एसडीएम, कोसली  

प्रवेश कुमार   -सीईओ, जिला परिषद, नारनौल  -सिटी मजिस्ट्रेट, महेंद्रगढ़

सुभिता ढाका   -प्रतीक्षारत   -एडीसी फतेहाबाद

सतीश जैन   -अतिरिक्त सीईओ, आयुष्मान भारत   -एसडीएम जींद

पृथ्वी सिंह   -एसडीएम, बरवाला   -एसडीएम, सिवानी

कमल प्रीत कौर   -संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, कैथल  -एसडीएम अंबाला

महेश कुमार   -प्रबंध निदेशक, गोहाना चीनी मिल   -सिटी मजिस्ट्रेट, रोहतक

गायत्री अहलावत   -संपदा अधिकारी एचएसवीपी, रोहतक    -संयुक्त निदेशक, रोहतक पीजीआइ का अतिरिक्त कार्यभार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.