हरियाणा के लोगों में बढ़ी कोरोना को हराने की क्षमता, काफी संख्या में लोग खुद हो रहे ठीक
हरियाणा में कोराेना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है और लाेग तेजी से इससे ठीक हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के शरीर में कोराेना की क्षमता तेजी से बढ़ रही है। इस कारण काफी संख्या में लोग कोरोना को हरा रहे हैं।
चंडीगढ़, [सुधीर तंवर]। हरियाणा में कोरोना से चल रही लड़ाई में हालात तेजी से बदल रहे हैं। कभी हाट स्पाट रहे जिलों में जहां स्थिति सुधरी है तो वहीं शुरुआती दिनों में कम संक्रमण पर इतरा रहे जिलों में मरीजों का बढ़ता ग्राफ सरकार की चिंताएं बढ़ा रहा है। राहत की बात यह कि प्रदेश के लोगों में कोरोना को हराने की क्षमता यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ी है। काफी संख्या में लोगों के शरीर में काेरोना को हराने के लिए एंडी बॉडी विकसित हो चुकी है।
नूंह में सिर्फ 24 मरीज बचे, पलवल और कैथल में भी 100 से कम मरीज
नूंह, दादरी, पलवल, भिवानी और सोनीपत ऐसे जिले हैं जहां बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता पाई है। इसके उलट फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या थमने का नाम नहीं ले रही। अगस्त और अक्टूबर में हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट को आधार बनाएं तो विभिन्न जिलों के आंकड़ों में काफी भिन्नता है। सर्वे रिपोर्ट में कई जिलों में दो से तीन गुणा मरीज बढ़े, लेकिन राहत की बात यह रही कि यह लोग खुद ही ठीक भी हो गए।
फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक बढ़ा रहे सरकार की चिंता
प्रदेश में अगस्त में जहां 8.1 फीसद लोगों में महामारी से लडऩे की क्षमता विकसित हो चुकी थी, वहीं अब ऐसे लोगों की संख्या 14.8 फीसद पहुंच गई है। खुद के बूते कोरोना को हराने वालों का बढ़ता ग्राफ स्वास्थ्य विभाग का भी हौसला बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में नूंह में सिर्फ 24 मरीज बचे हैं, जबकि पलवल और कैथल में भी 100 से कम मरीज हैं।
जींद, चरखी दादरी, अंबाला, फतेहाबाद, पंचकूला और पानीपत में मरीजों की संख्या 300 से नीचे सिमट चुकी है। सोनीपत, रेवाड़ी, करुक्षेत्र, सिरसा और महेंद्रगढ़ में 350 से 700 तक मरीज बाकी हैं। सिर्फ गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और रोहतक जिले ऐसे हैं जहां एक हजार से अधिक संक्रमित केस हैं।
इन जिलों में कम हुआ कोरोना का असर
जिला -पहले सीरो सर्वे में मिली एंटी बाडी - दूसरे सीरो सर्वे में मिली एंटी बाडी
नूंह - 20.3 - 17.6
सोनीपत - 13.3 - 13.2
चरखी दादरी - 8.3 - 7.7
पलवल - 7.4 - 5.5
भिवानी - 3.2 - 3.1
नोट : आंकड़े फीसद में
इन जिलों में बढ़ा कोरोना का दायरा
जिला - पहले सीरो सर्वे में मिली एंटी बाडी - दूसरे सीरो सर्वे में मिली एंटी बाडी
फरीदाबाद - 25.8 - 31.2
यमुनानगर - 8.3 - 28.6
जींद - 11.0 - 26.6
पानीपत - 7.4 - 23.0
करनाल - 12.2 - 20.7
अंबाला - 5.2 - 19.5
गुरुग्राम - 10.8 - 16.5
कुरुक्षेत्र - 8.7 - 13.6
झज्जर - 5.9 - 12.8
फतेहाबाद - 3.3 - 12.2
रोहतक - 1.1 - 12.0
पंचकूला - 6.5 - 11.7
कैथल - 1.7 - 11.2
रेवाड़ी - 4.9 - 10.2
हिसार - 3.4 - 9.7
महेंद्रगढ़ - 2.8 - 8.6
सिरसा - 3.6 - 7.5
(आंकड़े फीसद में)
यह भी पढ़़ें: नीचे यात्री ट्रेन, 35 फीट ऊपर दौड़ेंगी मालगाडिय़ां, पंजाब एवं हरियाणा में हाइवे के ऊपर भी बिछेगी लाइन
यह भी पढ़़ें: PAU की स्टडी में खुलासा, दिल्ली में प्रदूषण नहीं फैलाता है पंजाब, पराली जलाने का राज्य में ही असर
यह भी पढ़़ें: इस बार नहीं लगे तिब्बती बाजार, लुधियाना के हौजरी कारोबार को लगा 500 करोड़ का झटका
यह भी पढ़़ें: पंजाब सरकार के कृषि विधेयकों को भी किसानों ने ठुकराया, सेवा बहाल होने की उम्मीद टूटी
यह भी पढ़़ें: नए टाइम टेबल में कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव होंगे बंद, हरियाणा-पंजाब कई ट्रेन के रूट बदलेंगे
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें