दादा देवीलाल के समाधि स्थल पहुंचे अभय चौधरी, दुष्यंत ने घर पर दी पुष्पांजलि
पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अभय चौटाला ने दादा देवीलाल की समाधि पर श्रद्धांजलि दी तो दुष्यंत चौटाला ने अपने आवास पर पुष्पांजलि दी।
चंडीगढ़, जेएनएन। स्वर्गीय पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी ने अलग-अलग तरीके से मनाई। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने जहां दिल्ली में ताऊ देवीलाल के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर पिता को श्रद्धांजलि दी। जजपा नेताओं ने पूरे प्रदेश में ताऊ की प्रतिमाओं की सफाई करते हुए माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनेलो और जजपा ने अलग-अलग तरीके से मनाई ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि
लॉकडाउन के चलते जजपा कार्यकर्ताओं ने घर में ही ताऊ को नमन करते हुए प्रण लिया कि वे लॉकडाउन तक जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा सहायता कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सिरसा में बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस के समक्ष चौधरी देवीलाल पार्क में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अपने आवास पर पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल को पुष्पांजलि अर्पित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
जजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिलों में शारीरिक दूरी अपनाते हुए प्रतिमाओं की सफाई की
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर स्थित कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने कभी जात-पात पर विश्वास ना करते हुए आदमी को सिर्फ एक इंसान के रूप में देखा। इसी तरह उन्होंने हमेशा पैसा, पद, ऐशो-आराम को परे रखते हुए सिर्फ गरीब, मजदूर, किसान के हकों की लड़ाई लड़ी और हमेशा लोगों के लिए प्यार और सम्मान देखा।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, अजय, दुष्यंत और नैना चौटाला ने घर पर ही किया नमन
जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फतेहाबाद में जननायक की प्रतिमा को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। बाढ़डा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और अपने आवास पर ही प्रतिमा को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने इस संकट की घड़ी में पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जरूरमंद लोगों की सहायता करने की अपील की। राज्यमंत्री अनूप धानक ने हिसार में ताऊ देवी लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: हरियाणा में Coronavirus से हड़कंप, 15 और लोग COVID-19 की पुष्टि, कुल 92 केस
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार की कड़ी चेतावनी- छिपे तब्लीगी जमाती खुद समर्पण करें, अन्यथा दर्ज होंगे केस
यह भी पढ़ें: Fight against Corona: जमातियों के मददगार सरकार के रडार पर, पुलिस व सुरक्षा ने जुटाई डिटेल