थाईलैंड में पंचकूला की आशना बागड़ी ने जीता डांस का अंतरराष्ट्रीय खिताब, दुंबई में भी लहरा चुकी सफलता का परचम
पंचकूला की आशना बागड़ी ने थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस (एपीडीसी)-2026 में एडल्ट सोलो कैटेगरी का खिताब जीता है।
-1792572813668_m.webp)
थाईलैंड में पंचकूला की आशना बागड़ी ने जीता डांस का अंतरराष्ट्रीय खिताब (फाइल फोटो)
HighLights
आशना बागड़ी ने थाईलैंड में जीता एडल्ट सोलो खिताब
एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व
पंचकूला की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाम रोशन किया
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला की आशना बागड़ी ने थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस (एपीडीसी)-2026 में एडल्ट सोलो कैटेगरी का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपनी मेहनत, शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास के दम पर हासिल की गई इस उपलब्धि से आशना ने पंचकूला सहित ट्राइसिटी का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आशना ने अपने डांस प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए एडल्ट सोलो कैटेगरी में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डांस और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियां धर्मेश येलांडे, सौम्या कांबले, धर्मेश शाह और वरुण डीएस राणा शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन वाई एंड वी इवेंट्स की ओर से किया गया।
डांस ही जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास से मिली सफलता
अपनी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए आशना बागड़ी ने कहा कि डांस उनके लिए केवल एक कला नहीं, बल्कि जुनून है। यही जुनून उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है।
थाईलैंड में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना और खिताब जीतना उनके लिए गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि जुनून, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
दुबई में भी जीत चुकी हैं खिताब
आशना की यह उपलब्धि उनके डांस सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले वह दुबई में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस के एक संस्करण में 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग की सोलो कैटेगरी का खिताब भी जीत चुकी हैं। थाईलैंड में मिली इस सफलता ने उनकी उपलब्धियों की सूची में एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब जोड़ दिया है।
