महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
जागरण संवाददाता, पंचकूला : महाशिवरात्रि पर सनातन धर्म सभा की ओर से संचालित सेक्टर-17 स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रधान एसपी गोयल, उपप्रधान आरएन वर्मा, महासचिव आरपी तिवारी, चेयरमैन बाल कृष्ण सिगला, कैशियर मदन लाल द्वारा खुद पूरी देखरेख की जा रही थी। शाम को हिमाचल से विजय रत्न ग्रुप की ओर से धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। महासचिव आरपी तिवारी ने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल से कलाकारों ने मंदिर को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया था। गांव अभयपुर में दूध का प्रसाद बांटा
पूर्वाचल युवा एकता मंच की ओर से गांव अभयपुर में महाशिवरात्रि पर मंदिर के पास दूध का प्रसाद वितरित किया गया। मंच के प्रधान अंकुश निषाद ने बताया कि उनकी संस्था हर त्योहार पर आयोजन करती है। भोलेनाथ सभी के दुखों को हरने वाले देवता हैं और उनका जन्मदिन बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया है। मौके पर अरविद, सोनू, परमजीत, जितेंद्र, पिटू, मंजेश, सोनू कुशवाहा, राहुल यादव, सतीश गुप्ता, रामकुमार, शिव कुमार, रमेश, पंकज कुशवाहा उपस्थित थे। ग्रामीण महिला संघ ने किया कीर्तन
भारतीय ग्रामीण महिला संघ हरियाणा की ओर से महाशिवरात्रि पर वुमन हॉस्टल की लड़कियों के साथ विशेष भजन कीर्तन किया गया। संघ की महासचिव संघमित्रा सिवाच के साथ लड़कियों ने पहले मंदिर में माथा टेका और मनोकामनाएं मांगी। सिवाच ने कहा कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और उनके दर पर एक बार आने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सेक्टर-19 में उमड़े भक्त
सेक्टर-19 के प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग ने शीश नवाया और जल चढ़ाने के उपरांत देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी। मौके पर व्यापार मंडल जिला युवा प्रधान बॉबी सिंह, संगठन मंत्री कृष्ण गोयल, अंकुर गुलाटी, 19 वेलफेयर प्रधान रविन्द्र पाठक, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, पंचकूला विकास ट्रस्ट के संरक्षक अनिल गोयल, पंडित प्रवीण शर्मा, पंकज शर्मा, देवराज शर्मा, सुरेन्द्र राठी, धर्मपाल पूनिया, पवन शर्मा मौजूद थे। सेक्टर-7 मंदिर में उमडे़ भक्त
श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 पंचकूला में शिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेन मंदिर का हाल दर्शनों के लिए खोला गया। मौके पर प्रधान रामविलास अग्रवाल, सेक्रेटरी जगमोहन गर्ग, रोशन लाल जिदल, बालकृष्ण बंसल, बिमल शर्मा, मुकेश गर्ग, तरसेम गर्ग, महिला मंडल की सदस्य अग्निहोत्री उपस्थित रहे।