Move to Jagran APP

हरियाणा में 562 और लोगों ने कोरोना को हराया, 514 नए केस, मृतकों की संख्‍या 100 हुई

हरियाणा में कोरोना को 562 और मरीजों ने हरा दिया है। राज्‍य में 514 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ राज्‍य में 12 और लोगों की मौत हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 07:59 AM (IST)
हरियाणा में 562 और लोगों ने कोरोना को हराया, 514 नए केस, मृतकों की संख्‍या 100 हुई
हरियाणा में 562 और लोगों ने कोरोना को हराया, 514 नए केस, मृतकों की संख्‍या 100 हुई

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में फिर से नए केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ चढऩे लगा है। प्रदेश में 562 और मरीजों ने कोरोना को हरा दिया, जिनमें 511 हॉट स्पॉट गुरुग्राम के हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सौ-सौ से अधिक केसों के साथ पूरे प्रदेश में कुल 514 नए मरीज भी मिले। गुरुग्राम में छह, फरीदाबाद में पांच और झज्जर में एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 51 लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।राज्‍य में 12 और कोरोना मरीजों ने दमतोड़ दिया। इससे कोराेना से अब तक मारे गए लाेगों की संख्‍या 100 हो गई है।  

loksabha election banner

महामारी का हॉट स्पॉट बने गुरुग्राम में एक साथ ठीक हुए 511 मरीज

अभी तक कुल सात हजार 722 संक्रमित मिले हैं जिनमें से तीन हजार 565 ने कोरोना को हरा दिया है। अस्पतालों में भर्ती चार हजार 57 महामारी से लड़ रहे। सौ लोगों की मौत हो चुकी। इसके अलावा 33 मरीज ऑक्सीजन और 18 वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटों में 20 जिलों में नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 183, फरीदाबाद में 128, सोनीपत में 63 संक्रमित मिले।

गुरुग्राम में रिकार्ड 511 मरीजों के अलावा करनाल में 19, अंबाला में दस, फतेहाबाद में आठ, पानीपत में पांच, हिसार में चार, महेंद्रगढ़ में तीन तथा नूंह व कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज ठीक हुआ। फिलहाल पांच हजार 478 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 4.19 फीसद, रिकवरी रेट 49.17 फीसद और मृत्युदर 1.30 फीसद पर पहुंच गई है। मामलों के दोगुने होने की अवधि आठ दिन है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर सात हजार 492 की जांच की जा रही।

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 514 

नई मौत : 12 

कुल संक्रमित : 7722

अब तक स्वस्थ : 3565

एक्टिव केस : 4057

कुल मौत : 100

सक्रिय केस/ दो दिन पहले,4057/3868

स्वस्थ हुए / दो दिन पहले,3565 /2803

कुल मौतें / दस लाख पर, 100/ 4

दो दिन पहले कुल मौतें/ दस लाख पर,78 / 3.12

कुल संक्रमित / 10 लाख पर,7722/308.88

 दो दिन पहले कुल संक्रमित/ दस लाख पर,6749/269.96

-------

अभी तक कहां कितनी मौतें

जिला    मौत

गुरुग्राम  -37

फरीदाबाद -33

सोनीपत -6

रोहतक -6

पानीपत -5

जींद -3

अंबाला -3

करनाल  -2

झज्जर -2

पलवल  -1

हिसार  -1

चरखी दादरी  -1

------

एक्टिव मरीजों की स्थिति

जिला           मरीज

1. गुरुग्राम  -1664

2. फरीदाबाद  -987

3. सोनीपत  -330

4. झज्जर   -35

5. नूंह   -15

6. अंबाला  -101

7. पलवल  -92

8. पानीपत  -22

9. पंचकूला  -29

10. जींद  -44

11. करनाल  -78

12. यमुनानगर   -25

13. सिरसा  -33

14. फतेहाबाद  -36

15. भिवानी  -77

16. रोहतक   -187

17. महेंद्रगढ़  -45

18. हिसार   -60

19. रेवाड़ी  -82

20. चरखी दादरी  -39

21. कैथल  -31

22. कुरुक्षेत्र   -29

----------------------

कुल  -3868


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.