Move to Jagran APP

हरियाणा में 34 पुलिस अधिकारियों के तबादले, सरकार ने आठ जिलों के एसपी बदले

हरियाणा सरकार ने राज्‍य में पुलिस अफसरों के व्‍यापक स्‍तर पर तबादले किए हैं। राज्‍य सरकार ने 25 आइपीएस और नौ एसपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। राज्‍य में आठ जिलों के एसपी भी बदल गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 06:00 AM (IST)
हरियाणा में 34 पुलिस अधिकारियों के तबादले, सरकार ने आठ जिलों के एसपी बदले
हरियाणा सरकार ने 34 पुलिस अफसरों के तबादले कर‍ दिए हैं। फाइल फोटो )

चंडीगढ़, जेएनएन।  हरियाणा सरकार ने राज्‍य में पुलिस अफसरों के व्‍यापक स्‍तर पर तबादले किए हैं। सरकार ने 34 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रदेश सरकार ने आठ जिलों के एसपी सहित 25 आइपीएस और नौ एचपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया हैइसके साथ ही राज्‍य में शीर्ष स्तर के आइएएस अफसरों के तबादलों की सुगबुगाहट है।

loksabha election banner

जिन जिलों के एसपी बदले उनमें दादरी, सिरसा, करनाल, झज्जर, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद शामिल

चरखी दादरी, सिरसा, करनाल, झज्जर, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। हिसार के एसपी रहे आइपीएस गंगा राम पूनिया अब सीएम सिटी करनाल के एसपी की कमान संभालेंगे। आइपीएस हिमांशु गर्ग झज्जर, सुमेर प्रताप सिंह भिवानी, राजेश दुग्गल कुरुक्षेत्र, बलवान सिंह राना हिसार और ओमप्रकाश जींद के एसपी बनाए गए हैं। इसी तरह एचपीएस विनोद कुमार को चरखी दादरी और भूपिंद्र सिंह को सिरसा का एसपी बनाया गया है।

इन आइपीएस अफसरों के तबादले

आइपीएस     -              मौजूदा पद    -             नई जिम्मेदारी

1. गंगा राम पूनिया   -एसपी हिसार   -एसपी करनाल और एसपी एसटीएफ अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार

2. हिमांशु गर्ग   -एसपी, महिला विरुद्ध अपराध, पुलिस हेडक्र्वाटर और एसपी जीआरपी का अतिरिक्त कार्यभार   -एसपी झज्जर

3. आस्था मोदी  -एसपी कुरुक्षेत्र   -डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम

4. सुमेर प्रताप सिंह  -राज्यपाल के एडीसी  -एसपी भिवानी

5. राजेश दुग्गल  -डीसीपी ट्रैफिक, फरीदाबाद   -एसपी कुरुक्षेत्र

6. संगीता रानी  -एसपी भिवानी   -एआइजी पुलिस हेडक्वार्टर प्रशासन

7. बलवान सिंह राना  -एसपी चरखी दादरी    -एसपी हिसार और एसपी एसटीएफ हिसार का अतिरिक्त कार्यभार

8. ओमप्रकाश   -डीआइजी आरटीसी   -डीआइजी और एसपी जींद

9. अशोक कुमार   -डीआइजी और एसपी झज्जर    -डीआइजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो

10. अरुण सिंह   -डीआइजी कम एसपी सिरसा   -डीआइजी एचपीए मधुबन। डीआइजी एससीआरबी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार

11. डॉ. एम रवि किरण   -आइजी, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग   -राज्य सतर्कता ब्यूरो के  आइजी का अतिरिक्त कार्यभार

12. राकेश आर्य    -डीआइजी पुलिस हेडक्वार्टर कानून एवं व्यवस्था  -डीआइजी रेलवे ओर कमांडो का अतिरिक्त कार्यभार

13. कुलविंदर सिंह   -डीआइजी, एचएपी, मधुबन और आरीटीसी भोंडसी   -गुरुग्राम के संयुक्त पुलिस आयुक्त

14. नाजनीन भसीन   -एसपी आरटीसी भोंडसी    -कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार

15. कीरत पाल सिंह    -एसपी कमांडो, नेवल    -कमाडेंट चतुर्थ बटालियन, एचएपी मधुबन

16. कुलदीप सिंह    -कमांडेंट, तृतीय आइआरबी सुनारिया   -एसपी राज्य सतर्कता ब्यूरो

17. कृष्ण मुरारी   -एसपी एचपीए मधुबन और पीटीसी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार   -कमांडेंट तृतीय आइआरबी सुनारिया और एसपी सुनारिया का अतिरिक्त कार्यभार

18. डीके भारद्वाज    -कमांडेंट द्वितीय आइआरबी, भोंडसी   -डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम

19. सुलोचना कुमारी   -कमांडेंट, चतुर्थ आइआरबी मानेसर   -एसपी, एससीबी फरीदाबाद

20. सुङ्क्षरदर पाल सिंह  -कमांडेंट चतुर्थ बटालियन, एचएपी मधुबन   -एसपी जीआरपी अंबाला कैट और एसपी कानून व्यवस्था पुलिस हेडक्वार्टर

21. राजेंद्र कुमार मीना   -कमांडेंट चतुर्थ बटालियन एचएपी   -राज्यपाल के एडीसी

22. स्मिति चौधरी   -कमांडेंट प्रथम बटालियन एचएपी, अंबाला शहर   -एसपी महिला विरुद्ध अपराध का अतिरिक्त कार्यभार

23. निकिता गहलोत   -डीसीपी, गुरुग्राम हेडक्वार्टर   -डीसीपी मानेसर, गुरुग्राम

24. अर्पित जैन   -डीसीपी एनआइटी फरीदाबाद   -डीसीपी हेडक्वार्टर फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार

25. मसूद अहमद   -डीसीपी बल्लभगढ़, फरीदाबाद   -डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम और सीईओ मोबिलिटी जीएमडीए

इन एचपीएस अफसरों के तबादले

1. विनोद कुमार   -एआइजी प्रशासन और एआइजी प्रोविजनिंग एंड वेलफेयर   -एसपी चरखी दादरी

2. भूपिंद्र सिंह   -एसपी एससीबी     -एसपी सिरसा

3. सुङ्क्षरद्र सिंह भोरिया   -एसपी करनाल   -एसपी सिक्योरिटी, सीआइडी और एसपी कमांडो नेवल का अतिरिक्त कार्यभार

4. विजय प्रताप सिंह   -एसपी, एसटीएफ अंबाला   -एसपी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

5. राजेश कालिया  -एसपी अंबाला   -एआइजी कल्याण, पुलिस हेडक्वार्टर का अतिरिक्त कार्यभार

6. सुमेर सिंह   -डीसीपी पश्चिम गुरुग्राम   -डीसीपी बल्लभगढ़, फरीदाबाद

7. कृष्ण कुमार   -अतिरिक्त कमांडेंट द्वितीय बटालियन एचएपी   -कमांडेंट पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन

8. अनूप सिंह   -अतिरिक्त कमांडेंट, प्रथम बटालियन आइआरबी भोंडसी   -कमांडेेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर

9. दीपक सहारण   -डीसीपी मानेसर, गुरुग्राम   -डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम।

यह भी पढ़ें: बालों में कंघी कराने से मना किया तो मां ने सात साल की बेटी को मार डाला, अमृतसर की घटना

यह भी पढ़ें: हरियाणा की महिला IAS अफसर काे त्रिपुरा बुलाने पर अड़ी वहां की सरकार, जानें क्‍या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस शख्‍स के पास है धर्मेंद्र की अनमोल धरोहर, किसी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं

यह भी पढ़ें: रुक जाना न कहीं हार के: 10 लाख पैकेज की जाॅब छाेड़ी, पकाैड़े व दूध बेच रहे हैं हरियाणा के प्रदीप


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.