विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हरियाणा में काटे गए 34 लाख वोट', दुष्यंत चौटाला बोले- राशन भी बंद करती है BJP सरकार

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:32 PM (IST)

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर हरियाणा में 34 लाख वोट काटने का आरोप लगाया, आशंका जताई कि राशन भी बंद हो सकता है।

दुष्यंत चौटाला का आरोप: हरियाणा में 34 लाख वोट काटे, राशन भी बंद कर सकती है भाजपा सरकार।

दुष्यंत चौटाला का आरोप: हरियाणा में 34 लाख वोट काटे, राशन भी बंद कर सकती है भाजपा सरकार।

HighLights

  1. दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में 34 लाख वोट काटने का आरोप लगाया

  2. मतदाता सूची पुनरीक्षण और युवा आंदोलनों पर सरकार को घेरा

  3. किसानों की समस्याओं और रोजगार पर ध्यान देने की मांग की

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, कल उनका राशन भी बंद किया जा सकता है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 34 लाख वोट काटे गए हैं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, युवा आंदोलनों और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के कारण लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार खोने की चिंता है। उन्होंने सवाल उठाया कि गलत तरीके से किसी नागरिक का नाम काटे जाने पर जवाबदेही किसकी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार को उनकी मांगें सुननी चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि करीब सात हजार प्रदर्शनकारियों के मुकाबले 25 हजार अर्धसैनिक बल तैनात किए गए। उन्होंने सवाल किया कि युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए इतनी बड़ी तैनाती की जरूरत क्यों पड़ी।

दुष्यंत ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के दौरान किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को नाम बदलने के बजाय शिक्षा सुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया देना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी प्रदेश की समस्याओं के मुकाबले पंजाब को अधिक समय देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में पंचायती जमीन को लेकर बड़ा फैसला, 10 प्रतिशत भूमि पट्टे पर देगी नायब सरकार