Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना के 215 औैर लोग ठीक होकर घर लौटे, 366 नए मरीज मिले, छह की मौत

हरियाणा में कोराेना के नए संक्रमित मिलने के साथ ही मरीजों के ठीक हाेने की रफ्तार भी बढ़ गई है। 215 और मरीज ठीक होने के बाद अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज किए गए। 366 नए मरीज मिले हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 07:41 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 07:41 AM (IST)
हरियाणा में कोरोना के 215 औैर लोग ठीक होकर घर लौटे, 366 नए मरीज मिले, छह की मौत
हरियाणा में कोरोना के 215 औैर लोग ठीक होकर घर लौटे, 366 नए मरीज मिले, छह की मौत

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा से कोरोना से जिद्दोजहद जारी है। कभी महामारी को हराने वालों का ग्राफ बढ़ रहा तो कभी संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा हो जाती है। राज्‍य में 215 और मरीज ठीक हो गए, जबकि 366 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राज्‍य में छह और लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार मरीजों की मौत फरीदाबाद में हुई। सोनीपत व पलवल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। 46 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 30 लोग ऑक्सीजन और 16 वेंटिलेटर पर हैं।

loksabha election banner

छह हजार के पार हुआ संक्रमितों का ग्राफ, 2475 हुए फिट, 3789 लोग अस्पतालों में

प्रदेश में अभी तक कुल छह हजार 334 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें दो हजार 475 लोग पूरी तरह फिट हो चुके। तीन हजार 789 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 70 की मौत हो गई। रिकवरी रेट चार फीसद बढ़कर 40 फीसद के करीब पहुंच गया। 15 जिलों में नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 185, फरीदाबाद में 57, सोनीपत में 31 संक्रमित मिले।

इसके साथ ही गुरुग्राम में 116, फरीदाबाद में 42, पलवल में 13, अंबाला व भिवानी में 10-10, यमुनानगर में आठ, हिसार में छह, नूंह में चार, कुरुक्षेत्र में तीन और पानीपत, सिरसा व फतेहाबाद एक-एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। फिलहाल पांच हजार 772 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 3.92 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 39.07 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि आठ दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक दस लाख पर जांच का आंकड़ा भी 6608 पर पहुंच गया है। कोरोना से 70 मौतों से मृत्युदर 1.11 फीसद पर पहुंच गई है।

हरियाणा में ऐसे बढ़ा संक्रमण

हरियाणा में पहला मामला 17 मार्च को आया था। इसके बाद एक हजार केस तक पहुंचते-पहुंचते 65 दिन लगे। 21 मई को संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया था। 31 मई को प्रदेश में दो हजार मरीज थे। इसके बाद 4 जून को तीन हजार मरीज और 7 जून को चार हजार मरीज हो गए। 9 जून को 5 हजार संक्रमित थे, जबकि 12 जून को मरीजों का ग्राफ छह हजार को पार कर गया।

------

कोरोना मीटर

नए संक्रमित : 366 

नई मौत : 6 

कुल संक्रमित : 6334

अब तक स्वस्थ : 2475

एक्टिव केस : 3789

कुल मौत : 70

अस्पतालों में उपचाराधीन मरीज

--------

    जिला      मरीज

1. गुरुग्राम  -1927

2. फरीदाबाद  -612

3. सोनीपत  -309

4. झज्जर   -20

5. नूंह   -24

6. अंबाला  -84

7. पलवल  -109

8. पानीपत  -24

9. पंचकूला  -21

10. जींद  -40

11. करनाल  -76

12. यमुनानगर   -24

13. सिरसा  -20

14. फतेहाबाद  -36

15. भिवानी  -41

16. रोहतक   -169

17. महेंद्रगढ़  -39

18. हिसार   -44

19. रेवाड़ी  -61

20. चरखी दादरी  -38

21. कैथल  -29

22. कुरुक्षेत्र   -26

-----------------------------

कुल  -       3789


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.