Move to Jagran APP

देखें तस्‍वीरें: मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्‍योकंद पंचकूला पुष्‍प वर्षा से स्‍वागत, बोलीं- हरियाणा की बेटियों में बहुत दम

मिस इंडिया ग्रैंड (Miss india grand ) मनिका श्‍याेकंद आज दोपहर बाद हरियाणा के पंचकूला पहुंचीं। उनकी लोगों ने भव्‍य स्‍वागत किया और रास्‍ते में उन पर फूलों की बारिश की। मनिका खुली कार में सवार थीं और लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रही थीं।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 06:19 PM (IST)
देखें तस्‍वीरें: मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्‍योकंद पंचकूला पुष्‍प वर्षा से स्‍वागत, बोलीं- हरियाणा की बेटियों में बहुत दम
लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करतीं मनिका श्‍योकंद। (जागरण)

पंचकूला, जेएनएन। फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया (Miss grand india) खिताब जीतने वाली हरियाणा की मनिका श्‍योकंद का यहां पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। पंचकूला में वह अपने घर लौटीं ताे लोगों ने फूलाें की बारिश कर उनका स्‍वागत किया। मनिका खुली कार में शहर के विभिन्‍न इलाकों से होती हुई अपनी घर पहुंचीं। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर काफी संख्‍या में मौजूद लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। मनिका ने कहा कि हरियाणा की बेटियों में बहुत दम है।

loksabha election banner

बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली मनिका श्‍योकंद का परिवार पंचकूला में रह रहा है। मनिका मंगलवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पंचकूला पहुंची। उनके साथ परिवार के सदस्‍य और करीबी लोग भी थे। इस दौरान वह खुली कार में सवार थीं और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रही थीं।

पंचकूला पहुंचने पर फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्‍योकंद का भव्‍य स्‍वागत हुआ। (जागरण)

मनिका श्‍याेकंद ने अपनी पढ़़ाई-लिखाई चंडीगढ से ली है। इस बार फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 खिताब जीता। प्रतियोगिता के दौरान उनकी खूब सराहना हुई। मनिका के पंचकूला पहुंचने के बारे में पता चलते ही उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़े। युवाओं में मनिका को करीब से देखने की होड़ रही।

इस मौेके पर मनिका ने हरियाणा की बेटियों को संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि खुद पर भरोसा करो और आप भी बहुत आगे निकल सकती हैं। अपने ऊपर विश्वास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों में बहुत दम है। उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

पंचकूला में मनिका श्‍योकंद का भव्‍य स्‍वागत किया गया। (जागरण)

उन्होंने कहा कि मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीतने बड़ा पड़ाव है,  लेकिन इसको पार करने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्‍व करना है। इसके लिए पूरी तैयारी कर रही हूं और मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन करुंगी। इसकी पूरी जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया। उन्‍होंने कहा कि मेरे माता-पिता, मेरी बड़ी बहन, मामा-मामी व मेरे मेंटोर सहित सबने मेरा पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की बेटी मानुषी छिल्लर ने भी कड़ी मेहनत करके मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब मैं भी पूरी मेहनत करूंगी।

पंचकूला में अपनी बहन और मां के साथ मिस ग्रेंड इंडिया मनिका श्‍योकंद। (जागरण)

इसके बाद मनिका पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित अपने घर पहुंचीं। मानिका के परिजनों व परिवार के सदस्यों द्वारा उसके स्वागत में एक समारोह का आयोजन भी किया गया है। मानिका श्योकंद पिता सूरजमल श्योकंद हैं। उन्होंने हरियाणा की तरफ से इस प्रतियोगता में हिस्सा लिया।  मनिका के स्‍वागत के लिए शहर और क्षेत्र के गणमान्‍य लोग भी मौजूद रहे। लाेगों ने कहा कि मनिका का फेमिना मिस ग्रेंड इंडिया का खिताब जीतना पूरे हरियाणा व पंचकूला के लिए गर्व की बात है।

 

मनिका ने इस मौके पर लोगों का आभार जताया और कहा कि लोगों के समर्थन व प्‍यार के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। मनिका के घर लौटने पर उनके परिवार के सदस्‍य और रिश्‍तेदार बेहद खुश दिखे। हरियाणा और चंडीगढ़ से मनिका के मित्र भी इस अवसर पर उनको बधाई देेने पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.