Move to Jagran APP

मनोहरलाल मंत्रिमंडल के विस्‍तार को मिली हरी झंडी, लेकिन सियासी हालत के अनुरूप होगा बदलाव

हरियाणा में मनोहरलाल मंत्रिमंडल के विस्‍तार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व को हरी झंडी दे दी है लेकिन अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मनाेहरलाल कैबिनेट में राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव किया जाएगा। राज्‍य में उपचुनाव के बाद ही कैबिनेट विस्‍तार होने की संभावना है।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 12:49 PM (IST)
मनोहरलाल मंत्रिमंडल के विस्‍तार को मिली हरी झंडी, लेकिन सियासी हालत के अनुरूप होगा बदलाव
हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। Haryana Cabinet: हरियाणा में मनोहरलाल मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व की हरी झंडी मिल गई है, लेकिन अब यह राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप होगा। सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल भाजपा मंत्रिमंडल में अपने हिस्से की एक सीट अभी खाली ही रखेगी। इसे राज्य में होने वाले दो उपचुनावों के बाद ही भरा जाएगा।

prime article banner

अपने हिस्से की सीट उपचुनाव तक खाली रखेगी भाजपा, जजपा को भी इसके लिए मनाया जाएगा

राज्य में ऐलनाबाद और कालका विधानसभा क्षेत्र में अगले छह माह में उपचुनाव होने हैं। गठबंधन सरकार के सहयोगी दल जजपा को भी उपचुनाव के बाद ही उनके हिस्से का मंत्री देने के लिए मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्रीय नेतृत्व से इसकी बाबत हरी झंडी मिल गई है।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बेशक छोटी मुलाकात हुई मगर यह राजनीतिक मायने में काफी अहम है। इसमें शाह दरबार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक तरह से फ्री-हैंड निर्णय लेने के लिए कह दिया गया है। शाह से मिलने के बाद मुख्यमंत्री भी काफी उत्साहित नजर आए थे।

उपचुनाव से पहले मुश्किल है मंत्रिमंडल का स्वरूप बदलना

मनोहरलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल तभी तय हो गया था जब प्रदेश भाजपा के प्रभारी डा. अनिल जैन हटाए गए थे। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि अब मनोहर मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की छुट्टी होगी और मुख्यमंत्री अपनी पसंद के चार नए मंत्री बनाएंगे। इतना ही नहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा। मगर यह सब उपचुनाव से पहले करना काफी मुश्किल है।

राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन बरोदा उपचुनाव पहले ही हार चुका है। अब ऐलनाबाद और कालका विधानसभा के उपचुनाव गठबंधन सरकार को हर हाल में जीतना होगा। इसके लिए गठबंधन के रणनीतिकार जो पटकथा लिख रहे हैं, उसमें मंत्रिमंडल में कम से कम दो सीट खाली होना जरूरी है। इसलिए भाजपा के रणनीतिकार चाहते हैं कि जजपा भी उपचुनाव के बाद ही अपने हिस्से का मंत्री बनवाए।

हालांकि जजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी अपने हिस्से का मंत्री तत्काल बनाए जाने के लिए स्पष्ट तौर पर कहा हुआ है। जजपा इसमें अब एक मिनट की भी देरी नहीं चाहती। जजपा का मानना है कि उनके हिस्से बनने वाले मंत्री के कारण उपचुनाव में भी गठबंधन सरकार को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss14: अभिनव शुक्‍ला बोले- 'खेल' का शिकार हुआ, जानें राखी व जैसमीन के बारे में क्‍या कहा

यह भी पढ़ें: रोहतक के कुश्‍ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो कोचों व यूपी की महिला पहलवान सहित पांच मरे


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का बुरा हाल, डेढ़ साल से कर रहा भारत की समझौता एक्सप्रेस व मालगाड़ी का इस्‍तेमाल


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK