Unlock 2.0 में हरियाणा के लोगोें को कई राहतें, कंटेनमेंट एरिया व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रोंं छूट नहीं
हरियाणा सरकार ने Unlock 2.0 में राज्य के लाेगों को कई राहतें दी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज से शाॅपिंग माल्स खुल गए हैं। इसके साथ बस किराये वृद्धि काे फिलहाल टाल दिया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Unlock 2.0 में हरियाणा सरकार ने लोगोें को कई राहतें दी हैं। सरकार ने बसों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है। रोडवेज बसों में टोल टैक्स के नाम पर बढ़ा किराया 15 दिन के लिए टाल दिया गया है।कोरोना के लिहाज से हॉट स्पॉट गुरुग्राम और फरीदाबाद में बुधवार से शॉपिंग मॉल खुल गए। पूरे प्रदेश में महामारी से प्रभावित करीब एक करोड़ 75 लाख गरीबों को दीपावली तक हर महीने पांच किलो चावल और पांच किलो गेहूं दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पाबंदियां बरकरार रखी गई हैं।
दीपावली तक 1.75 करोड़ गरीबों को पांच किलो चावल और पांच किलो गेहूं
सामान्य क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर गतिविधियां और बढ़ेंगी। जिला प्रशासन को अगर लगता है तो वह जरूरत पडऩे पर सख्ती भी बरत सकता है। अनलॉक के दूसरे चरण में भी मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
गुरुग्राम-फरीदाबाद में आज से खुले शॉपिंग मॉल, अनलॉक-दो में और राहत
गुरुग्राम-फरीदाबाद में सभी शॉपिंग माल 25 मार्च से बंद थे। अनलॉक वन शुरू होने के बाद कई जिलों में शॉपिंग मॉल खोल दिए गए थे, लेकिन दिल्ली से सटे दोनों शहरों में कोरोना के अधिक केस होने के चलते अभी तक शॉपिंग मॉल नहीं खोले गए थे। जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सुबह 9 से शाम 8 बजे तक शॉपिंग मॉल खुले रहेंगे।
दोनों शहरों में आज से शाॅपिंग माल्स खुल गए। इस दाैरान शॉपिंग मॉल संचालकों, दुकानदारों व यहां आने वाले लोगों को गाइडलाइन का पालन करना होगा। शॉपिंग मॉल के अंदर बने हुए सिनेमा हॉल व गेमिंग एरिया पूरी तरह से बंद रहेंगे। इनमें किसी को जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। मॉल के अंदर बने रेस्तरां व फूड कोर्ट खुले रहेंगे, लेकिन इनमें क्षमता के कुल 50 फीसद लोग ही बैठ सकेंगे।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बसों में सफर करना महंगा हुआ, किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
यह भी पढ़ें: अमरिंदर ने सिद्धू के लिए कैबिनेट के दरवाजे बंद किए, कहा- अच्छे वक्ता, लेकिन सक्रियता दिखाएं
यह भी पढ़ें: हाैसले व संघर्ष से तिरस्कार को सम्मान में बदला, पढ़ें समाज को आईना दिखाने वाली अनोखी कहानी
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: बार-बार भूकंप आने का कारण पता चला, भू-वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें