Move to Jagran APP

नए हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष पर मनाेहरलाल ने नड्डा को दिया नेताओं का फीडबैक

हरियाणा भाजपा केे नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर गति‍विधियां तेज हो गई हैं। सीएम मनाेहनलाल ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मिले और प्रदेश के नेताओं का फीडबैक दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 11:50 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 11:50 AM (IST)
नए हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष पर मनाेहरलाल ने नड्डा को दिया नेताओं का फीडबैक
नए हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष पर मनाेहरलाल ने नड्डा को दिया नेताओं का फीडबैक

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा भाजपा को नया अध्यक्ष के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। हरियाणा भाजपा को नया प्रधान अगले सप्ताह की शुरूआत में मिल जाने की संभावना है। ऐसे में नेताओं की गतिविधियांं तेज हो गई हैं। लॉकडाउन के कारण करीब तीन माह बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍या जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्‍होंने नए प्रदेश भाजपा के बारे में नेताओं के फीडबैक दिया। इससे पहले उन्‍होंने प्रदेश भाजपा प्रधान की नियुक्ति केे बारे में  चाणक्यपुरी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं सहित संघ के पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए फीडबैक लिया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी मन की बात

नड्डा से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री अकेले ही सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली और राज्य के नेताओं के बीच चल रही कशमकश को दूर करते हुए मुख्यमंत्री ने नड्डा के समक्ष अपने मन की बात भी रख दी। वैसे तो सीएम ने नड्डा से मिलकर अपनी पसंद के प्रदेश अध्यक्ष का नाम दे दिया है मगर अभी भी जब तक नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती तब तक संभवत: मनोहर लाल पार्टी नेताओं के साथ फीडबैक की औपचारिकता करते रहेंगे। नए अध्यक्ष की घोषणा अगले सप्ताह की शुरूआत में इसलिए हो सकती है कि 27 व 28 जून को वर्तमान अध्यक्ष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम हैं।

मनोहर मन के आधार पर अगले सप्ताह में नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति संभव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाणक्यपुरी स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। यहां पहले से ही विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश कुमार मौजूद थे। दिनेश कुमार और सीएम के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में रहने वाले दो गैर राजनीतिक लोग भी सीएम से मिले।

इनके बाद मुख्यमंत्री से मिलने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पहुंचे। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद बाहर आए बीरेंद्र सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि सीएम ने उनके साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने सीएम को ऐसा प्रदेश अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया है जो युवा और किसान वर्ग को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत कर सके।

बीरेंद्र सिंह मानते हैं कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हरियाणा भाजपा को सशक्त करने वाले नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसी बीच यह खबर भी आई कि प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जैन से कुछ विधायकों और जिलाध्यक्षों ने यह भी मांग की है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी ऐसे नेता को नहीं बैठाया जाए जिसने मनोहर सरकार पार्ट-एक में अहम पद पर रहकर उनके फोन तक नहीं उठाए।

-------------

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम फिर चर्चा में

प्रदेश अध्यक्ष के लिए अब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम भी खूब चर्चा में है। गुर्जर के नाम पर मुख्यमंत्री की भी सहमति बताई जाती है मगर खुद गुर्जर चाहते हैं कि उन्हेंं पंजाब में विजय सांपला की तर्ज पर मंत्री रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए।

गुर्जर के अलावा अब पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, विधायक महीपाल ढांडा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पलवल के विधायक दीपक मंगला के नाम भी प्रदेशाध्यक्ष के लिए चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना था कि कृष्णपाल गुर्जर भी काफी अनुभवी और व्यवहारकुशल नेता हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर क्‍यों सामने नहीं आ रहे सिद्धू, 'अज्ञातवास' पड़ सकता है भारी, अब कुर्की-जब्‍ती की तैयारी


यह भी पढ़ें: जज्‍बे को सलाम: पति का छूटा काम तो पंजाब की महिला सरपंच खेतों में करने लगीं धान की रोपाई 

यह भी पढ़ें: 'ट्रैक्‍टर वाली' सरपंच: सिर पर चुन्‍नी बांध कर खेतों की करती हैं जुताई, गांव का भी पूरा ध्‍यान

यह भी पढ़ें: यादों में रह गई बातें: 'हौसले' की बात करते-करते 'हौसला' तोड़ बैठे सुशांत राजपूत

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.