Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना विदेश यात्रा से लौटे लोगों से फैला, लापता लोगों को ढूंढ रही सरकार

हरियाणा में कोराेना वायरस विदेश से लौटे लाेगों के माध्‍यम से पहुंचा। अभी तक राज्‍य में जितने केस आए हैं वे विदेश से लौटे लोगों की वजह से ही फैले।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:12 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:12 AM (IST)
हरियाणा में कोरोना विदेश यात्रा से लौटे लोगों से फैला, लापता लोगों को ढूंढ रही सरकार
हरियाणा में कोरोना विदेश यात्रा से लौटे लोगों से फैला, लापता लोगों को ढूंढ रही सरकार

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में कोरोना वायरस विदेश से आने वाले लोगों की वजह से फैला। राज्य में अभी तक जितने 20 पाजीटिव केस पाए गए, उनमें सभी लोग किसी न किसी देश से यात्रा कर लौटे हैं। संक्रमित व्यक्तियों में कोई भी व्यक्ति हरियाणा का लोकल रहने वाला नहीं है। करीब 15 हजार लोग ऐसे हैं, जो राज्य सरकार की निगरानी में सर्विलांस (कोरंटाइन) पर हैं। इन व्यक्तियों की हर रोज हाजिरी लगाई जा रही है, ताकि कोई कोरंटाइन के दौरान फरार न हो सके। वैसे, बड़ी राहत की बात है कि काेरोना के मरीज इससे मुक्‍त हो रहे हैं। राज्‍य में अब तक छह पॉजिटिव मरीज इस वायरस से मुक्‍त होकर ठीक हो गए हैं। इस तरह राज्‍य मे अब कोरोना वायरस COVID-19 के 14 मरीज रह गए हैं।

prime article banner

सर्विलांस पर रखे लोगों की नियमित हाजिरी लगवा रही सरकार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने क्‍वारंटाइन किए जा रहे व्यक्तियों को जिलावार बांट दिया और सभी पुलिस अधीक्षकों की जवाबदेही तय कर दी है। सभी जिलों के एसपी ने थानेदारों को आदेश जारी कर दिए कि वह तमाम उन जगह पर जाकर क्‍वारंटाइन किए जा रहे लोगों की हाजिरी लगवाकर लाएं, जहां वह रह रहे हैं। यह सिस्टम अब हर रोज अपनाया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट सीधे गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजी जा रही है।

विदेश से आए 11 हजार लोग, इनमें से 200 लापता, हरियाणा सरकार रही ढूंढ

हरियाणा में करीब 11 हजार लोग ऐसे हैं, जो विदेशों से लौटे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। इनमें से 200 व्यक्तियों के बारे में सरकार को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। यानी यह लोग लापता हैं अथवा उन्होंने अपना नाम, पता गलत लिखवाकर छिपा रखा है। ऐसे लोगों की तहकीकात में भी लोकल पुलिस को लगा दिया गया है।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने माना कि पंजाब में 90 हजार से अधिक जो एनआरआइ हैं, उनके हरियाणा में घुसने की आशंका से इन्‍कार नहीं किया जा सकता। सभी पुलिस अधीक्षकों को कहकर बार्डर सील कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी अजनबी व्यक्ति को हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

हरियाणा सरकार ने दिए ढ़ाई लाख मास्क के आर्डर

हरियाणा के अस्पतालों में डाक्टरों, नर्स व चिकित्सा स्टाफ को मास्क की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस समस्या को स्वीकार भी किया है, लेकिन साथ ही बताया कि एचएलएल को करीब ढ़ाई लाख एन-95 मास्क के आर्डर दिए गए थे, जिसमें से 10 हजार मास्क की सप्लाई हो चुकी है। राज्य सरकार ने सबसे पहले यह मास्क अस्पतालों में भिजवाए हैं। इसके अलावा पीपीई किट के लिए भी आर्डर दिए जा चुके हैं, जिनकी जल्द ही अस्पतालों में सप्लाई होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढें: दूध की मांग घटी, प्राइवेट डेयरियों के इन्‍कार से उत्पादकों की मुश्किलें बढ़ीं, वेरका पर बढ़ा दबाव


यह भी पढ़ें: इनसे सीखिये: भाई की मौत के बाद घर के बाहर लगाया संदेश- कृपया कोई शोक जताने न आएं


यह भी पढें: Corona Lock down: डीएसपी को आया फोन- सर दूल्हा बोल रहा हूं, आज के फेरे हैं गाड़ी जाने दोगे क्‍या



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.