Lock down का असर: हरियाणा की पहली मरीज COVID-19 से मुक्त, कोई नया केस नहीं आया सामने
कोरोना से जंग में हरियाणा में बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य में लाॅक डाउन का असर दिख रहा है। राज्य में कोरोना की पहली मरीज रोगमुक्त हो गई है और राज्य में कोई नया केस नहीं आया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य में Lock down का असर दिखने लगा है। राज्य में COVID-19 की पहली मरीज ने इस महामारी को मात दे दी है और रोगमुक्त हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।
स्पेन से आई महिला को 11 मार्च को किया गया था भर्ती, 24 घंटे में 52 लोगों के सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव
हरियाणा में कोरोना वायरस को लेकर सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। राज्य में 11 मार्च को मिली COVID-19 की पहली मरीज का कोरोना टेस्ट बृहस्पतिवार को नेगेटिव मिला। यह महिला स्पेन से लौटी थी और उसका फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है।
दूसर ओर, हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में कुल 52 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई और सभी निगेटिव निकली। वहीं, केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को दिन में चार बार स्टेटस रिपोर्ट भेजने को कहा है।
प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 18 संक्रमित मरीज मिले हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन पर रखा गया है। इन मरीजों के संपर्क में 96 लोग आए थे जिन पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं।
प्रदेश में यह है स्थिति
-1044 और लोगों को लिया गया निगरानी में
-10,254 लोग रखे गए हैं सर्विलांस पर
- 645 लोग पूरी तरह फिट हुए घोषित
- 163 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती
- 526 लोगों के सैंपल में से 388 की रिपोर्ट आई निगेटिव
-122 की रिपोर्ट आने का अभी इंतजार
- 10,823 लोग लौटे हैं विदेश से
'' फरीदाबाद में कोरोना वायरस ग्रस्त आए दो मरीजों में से एक महिला मरीज ठीक हुई हैं। राज्य स्तरीय आंकड़ों में इन्हें अपडेट कराने के लिए सूचित कर दिया गया है।
- यशपाल यादव,जिला उपायुक्त, फरीदाबाद।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Lock down का असर: हरियाणा की पहली मरीज COVID-19 से मुक्त, कोई नया केस नहीं आया सामने
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग के बीच अच्छी खबर, पंजाब के पहले COVID-19 मरीज ने महामारी को दी मात
यह भी पढ़ें: कोरोना के बचाव के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी, अपनाएं भोजन में 2 फीसद का नियम