स्कूली बच्चों को कपड़े में लपेटकर लाना होगा खाना, प्लास्टिक नहीं अब स्टील की बोतल चलेगी
हरियाणा को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम में प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम में प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। छात्र-छात्राएं अब सरकारी स्कूलों में प्लास्टिक के बैग नहीं ला सकेंगे। पानी के लिए प्लास्टिक की बोतल की जगह स्टील की बोतल या छोटे गिलास लाने के साथ ही खाना कपड़े में लपेटकर लाना होगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया हैं। आदेश में बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक रैली का हवाला दिया गया है, जिसमें पेयजल के लिए मटकों और स्टील व तांबे के गिलास का इस्तेमाल किया गया। सभी स्कूलों में बच्चों को एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के नुकसान बताते हुए रैलियां निकाली जाएंगी।
शनिवार को ज्वायफुल-डे पर शिक्षक-छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर प्लास्टिक के मानव जीवन और पर्यावरण पर नुकसान पर बहस होगी। प्लास्टिक के खतरों से आमजन को अवगत कराने के लिए आज से पहली अ क्टूबर तक जागरूकता अभियान छेड़ा जा रहा है। इसमें प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, संग्रहण, निस्तारण के साथ ही स्वच्छता के लिए श्रमदान जैसे कार्यक्रम होंगे।
गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट को नष्ट करने के लिए श्रमदान अभियान चलेगा। इसके बाद तीन से 27 अक्टूबर तक प्लास्टिक की री-साइकलिंग और संग्रहित किए गए प्लास्टिक वेस्ट के डिस्पोजल का काम होगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें