Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का Computer hack, हैकर ने मांगे 980 डालर!

हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कम्प्यूटर विदेशी हैकर ने है कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसने डाटा सुरक्षित रखने के बदले 980 डालर की मांग की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:38 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 03:02 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का Computer hack, हैकर ने मांगे 980 डालर!
हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का Computer hack, हैकर ने मांगे 980 डालर!

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर हैक हो गया है। गत दिवस दिनभर कंप्यूटर का डाटा चोरी होने की चर्चाएं चलती रहीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विदेशी हैकर ने कंप्यूटर हैक कर डाटा सुरक्षित रखने के बदले 980 डालर मांगें हैं। हालांकि इस संदर्भ में कांग्रेस कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि डाटा हैक होने से कार्यालय में काफी परेशानी महसूस की जा रही है, क्योंकि सारा पुराना रिकार्ड हैक हो गया। इससे पहले डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनका कोई समर्थक मुख्य कंप्यूटर ले गया। इस कंप्यूटर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस कंप्यूटर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची, कार्यालय और पार्टी संगठन के स्तर पर हुए खर्च और आमदनी का ब्योरा और संगठन का तमाम रिकॉर्ड शामिल हैंं। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दफ्तर से कंप्यूटर गायब होने के बाद कार्यालय स्टाफ संभला था भी नहीं कि दूसरा कंप्यूटर भी हैक हो गया। इस कंप्यूटर में भी पार्टी संगठन से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं। अहम रिकॉर्ड गायब होने से हाल ही में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी कुमारी सैलजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बता दें कि पार्टी विधायकों एवं पदाधिकारियों द्वारा लंबे समय से अपने हिस्से की चंदा राशि नहीं दिए जाने से हरियाणा कांग्रेस का खजाना खाली है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यालय में लगे कर्मचारियों को चार-पांच महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने से कुछ दिन पहले ही कार्यालय स्टाफ को पांच-छह महीने का बकाया वेतन जारी किया गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.