Move to Jagran APP

विरोधियों को घेरने के लिए भाजपा ने तैयार किया खास चक्रव्यूह, नेताओं की लगाई ड्यूटी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अपने मिशन 75 को पूरा करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति तैयार की‍ है। पार्टी ने विरोधियों को घेरने के लिए खास चक्रव्‍यूह रचा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 07:23 PM (IST)
विरोधियों को घेरने के लिए भाजपा ने तैयार किया खास चक्रव्यूह, नेताओं की लगाई ड्यूटी
विरोधियों को घेरने के लिए भाजपा ने तैयार किया खास चक्रव्यूह, नेताओं की लगाई ड्यूटी

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा ने हरियाणा में मिशन 75 को पूरा करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। पार्टी विपक्षी दलों को घेरने के लिए खास चक्रव्‍यूह तैयार किया है। राज्‍य में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अपने तमाम दिग्गजों को फील्ड में उतार दिया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों को तीन-तीन विधानसभा सीटों पर होमवर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा का फोकस उन विधानसभा सीटों पर अधिक है, जहां लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का प्रदर्शन हलका रहा है। ऐसी विधानसभा सीटों की संख्या 11 है।

loksabha election banner

मिशन 75 फतेह करने को भाजपा ने तमाम दिग्गजों को फील्ड में उतारा

भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों और सांसदों को मिशन 75 फतेह करने की जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें हर हलके में तीन स्तर पर बैठकें कर लोगों का मूड भांपना होगा। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से लोगों के मुद्दों पर चर्चा होगी, ताकि उन्हें चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। पन्ना प्रमुखों के साथ विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा तथा उन सीटों पर खास रणनीति बनेगी, जहां भाजपा का प्रदर्शन हलका है।

केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को तीन-तीन हलके आवंटित

भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला तथा प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने तीनों केंद्रीय मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत और रतनलाल कटारिया के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की भी विधानसभा चुनाव की बैठकों के लिए ड्यूटी लगाई है। सभी दस सांसदों को बैठकें करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद भी बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में फंसे हनी सिंह, हो सकता है FRI दर्ज, महिला आयोग ने उठाया बड़ा कदम

मंडल प्रवास योजना के संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी के मुताबिक पहली बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री एवं सूचीबद्ध कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरी बैठक में मंडल के सभी पन्ना प्रमुख एवं इससे ऊपर के तमाम पदाधिकारियों के साथ करीब 500 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस बैठक में हाल ही में पार्टी की सदस्यता लेने वाले पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रेलयात्रा से पहले ट्रेनों के बारे में ठीक से कर लें पता, नई समय सारिणी से ऊहापोह की स्थिति

सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार तीसरी बैठक में संबंधित मंडल के उन बूथों पर मंथन होगा, जिसमें भाजपा लोकसभा चुनाव में कम अंतर से चुनाव जीती अथवा चुनाव हारी है। इसके पीछे संगठन की मंशा प्रत्येक बूथ को मजबूती के साथ जीतने की है, ताकि मिशन 75 के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठकों का यह सिलसिला 6 जुलाई के बाद शुरू होगा, जो करीब एक सप्ताह तक चलेगा। इन बैठकों के बारे में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर सूचना दी जाएगी।

सीएम, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यसभा सदस्यों को 15 हलकों की जिम्मेदारी 

 - मुख्यमंत्री मनोहर लाल -  करनाल।

- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला -  कलायत, शाहाबाद व नरवाना।

- केद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह - पटौदी व वल्लभगढ़।

- केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर - पानीपत ग्रामीण, गन्नौर व होडल।

- केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया - यमुनानगर व लाडवा।

- राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह - लोहारू व नलवा।

- राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स-सफीदों और उकलाना।

-----------

12 मंत्रियों को 35 विधानसभा क्षेत्रों में उतारा

-शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा -  चरखी दादरी, तोशाम व बेरी।

-वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु -  जुलाना, ऐलनाबाद व झज्जर।

- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज -  पंचकूला, जगाधरी व पानीपत शहर।

- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड - महम, हथीन व पृथला।

- लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह - बहादुरगढ, नूंह व बडखल।

- शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन - अंबाला शहर, साढ़ोरा व कैथल।

- परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार - असंध, बरौदा व महेंद्रगढ़।

- उद्योग मंत्री विपुल गोयल - करनाल, रोहतक व बादशाहपुर।

- खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज -  पेहवा, रानिया व नारनौंद।

-  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी -  नारायणगढ, रादौर व टोहाना।

- सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर -  सिरसा, फिरोजपुर झिरका व फरीदाबाद।

 - जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल - बरवाला व नांगल चैधरी।

-----------

सांसदों में नायब सैनी को चार, अरविंद और भाटिया को तीन-तीन, बाकी सांसदों को दो हलके

- भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह -  सोहना व नारनौल।

- हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह - डबवाली व आदमपुर।

- सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक - गोहाना।

- सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल - रतिया व राई

- रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा -  इसराना, गढीसांपला किलोई व जींद।

- करनाल के सांसद संजय भाटिया - फतेहाबाद, हिसार व हांसी।

- कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी - कलानौर, मुलाना, कालका व थानेसर।

-----

भाजपा ने तीन विधायकों पर ही जताया भरोसा

- पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता -  बावल, कालांवाली व समालखा।

- यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा - खरखौदा व पूंडरी।

- हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता - पुन्हाना, अटेली व बाढड़ा।

-------

तीन महामंत्रियों को सौंपी 13 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी

-प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुरेश भ_ -  गुहला, इंद्री, सोनीपत व कोसली।

- प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी - गुरुग्राम, घरौंडा, रेवाडी, पलवल और फरीदाबाद एनआइटी।

- प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल - अंबाला कैंट, नीलोखेडी, उचाना कलां व बवानी खेड़ा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.