मौन रख रितु छाबड़ा को दी श्रद्धाजलि
संस, पिंजौर : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर में सभी अध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कू
संस, पिंजौर : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर में सभी अध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल यमुनानगर के प्राचार्य स्वर्गीय रितु छाबड़ा को भावभीनी श्रद्धाजलि दी। परिसर में दिवंगत आत्मा की शाति के लिए गायत्री मंत्र और शाति मंत्र का उच्चारण किया गया। मंगलवार को अध्यापकों ने मामले पर गंभीर चर्चा की। स्कूल प्रिंसिपल पीयुष पुंज ने कहा कि बच्चों को उचित जीवन मूल्य सिखाने की भागीदारी केवल माता-पिता की ही नहीं, अपितु अध्यापकों की भी है। अध्यापकों ने यह प्रण लिया कि वे उनके संपर्क में आने वाले प्रत्येक बच्चें की रक्षा सभी प्रकार से करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष को सात्वना पत्र भेजकर अपनी सहयोगिता दिखाई। साथ ही में विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य स्मृति पर दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।