स्वामी विवेकानंद का 156वा जन्मदिवस मनाया
जागरण संवाददाता, पंचकूला : भारत विकास परिषद चैरिटेबल व रिसर्च ट्रस्ट पंचकूला में स्वामी विवेक
जागरण संवाददाता, पंचकूला : भारत विकास परिषद चैरिटेबल व रिसर्च ट्रस्ट पंचकूला में स्वामी विवेकानंद का 156वा जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों में 16 साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीबी गोयल ने की। मुख्य प्रवक्ता सीएस तलवार रिटायर्ड आइएएस (सेक्रेटरी पंजाब रेडक्रॉस) थे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। डॉ. बीबी गोयल ने 16 साइकिलें वितरित की। मौके पर अध्यक्ष कृष्ण लाल गोयल, सचिव पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष मंगला, उपाध्यक्ष रामपाल मल्होत्रा, सहसचिव विनोद जेदका, विवेक वर्मा, अनुपमा नागिया, प्रेस सचिव सुरेश मित्तल, महिला प्रमुख सुनीता मंगल उपस्थित थे। ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने परिसर भवन में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। भवन में चल रहे बिटिया विकास केंद्र में हर वर्ष 200-250 लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर कोर्स (6 माह से 1 वर्ष), ब्यूटीशियन आदि की शिक्षा दी जाती है। 30 मेधावी छात्राओं को, जिन्होंने कंप्यूटर एवं सिलाई कोर्स पूरा किया, उन्हें सर्टिफिकेट वितरित किए गए।