वीरेंद्र चौधरी बने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव, 14 एचसीएस बदले
हरियाणा सरकार ने 14 एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। हरेरा के सचिव बीरेंद्र चौधरी को हरियाणा शिक्षा बोर्ड का सचिव बनाया गया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने इस बार 14 एचसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव राम कुमार सिंह को अंबाला नगर निगम के आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया है। उनकी जगह बीरेंद्र चौधरी को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव बनाया गया है। बीरेंद्र अभी हरेरा के सचिव हैं। अंबाला नगर निगम के आयुक्त जयबीर सिंह आर्य को सोनीपत का एडीसी नियुक्त किया है।
सोनीपत की एडीसी मनदीप कौर अब वहीं जिला परिषद की सीईओ होंगी। एसडीएम शाहाबाद सतबीर सिंह कुंडू कैथल के एडीसी बनाए गए हैं। शाहाबाद कोऑपरेटिव मिल के एमडी सुशील कुमार को वहां के एसडीएम का जिम्मा सौंपा गया है। गोहाना कोऑपरेटिव शुगर मिल की एमडी सुभिता ढाका को फरीदाबाद नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया है।
यह भी पढ़ें: इस बेटे पर सबको होगा नाज, फर्ज का कर्ज उतार रहा 14 साल का किसान
इसके साथ ही भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार अब गोहाना कोऑपरेटिव शुगर मिल के एमडी होंगे। हरेरा के सचिव वीरेंद्र चौधरी को स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल को पानीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित कुमार संयुक्त निदेशक विकास व पंचायत विभाग को सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा लगाया है।
यह भी पढ़ें: विदेशी रेसलर से पिटने के बाद राखी सावंत बोलीं- बदला लेना है, खली भाई बुलबुल को बुलाओ
इसके अलावा एचएसवीपी करनाल की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक अब करनाल की सिटी मजिस्ट्रेट होंगी। अंबाला जिला परिषद की सीईओ अदिति को नारायण गढ़ का एसडीएम नियुक्त किया गया है। नारनौल जिला परिषद के सीईओ वकील अहमद अब महेंद्रगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट का जिम्मा संभालेंगे। भिवानी जिला परिषद के सीईओ रविंद्र कुमार को तोशाम का एसडीएम लगाया गया है।