Haryana Assembly: विंटर सेशन में 13 बिल पास, 147 मिनट बोले CM नायब सैनी; जानिए कैसा रहा विधानसभा का यह सत्र
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए। 26 घंटे 19 मिनट तक चले इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर 12 घंटे चर्चा हुई और 13 बिल पास ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सत्र में पांच सीटिंग रही, जिसमें 26 घंटे 19 मिनट की अवधि रही। राज्यपाल के अभिभाषण पर करीब 12 घंटे चर्चा हुई। 12 सूचनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही 13 बिल पास हुए। पहली बार चुनकर आए 40 में से 34 विधायकों की सहभागिता रही।
इस सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 147 मिनट बोले। 34 नए सदस्यों ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पूरा समय लिया। नए सदस्यों ने 230 मिनट राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की। नए सदस्यों के लिए ट्रेनिंग सेशन रखा था, जिसमें 54 सदस्य आए थे।
लोकसभा अध्यक्ष से बातचीत हुई
हरियाणा राज्य के गीत विषय आया था। गीत सदन में सुनाया गया था। इसके लिए एक कमेटी को बनाया गया ताकी गीत को और बेहतर बनाया जा सके।
पिछले 30-35 सालों का अगर रिकॉर्ड देखें तो यह एक अच्छा सत्र रहा है। भविष्य में कई अच्छे बदलाव करेंगे, इसको लेकर मेरी लोकसभा अध्यक्ष से भी बातचीत हुई है। हर कार्यकाल में कुछ अच्छे सुझाव आते हैं।
सत्र के दौरान भोजन की व्यवस्था
सभी सदस्यों के लिए बजट सत्र से पहले दो दिवसीय ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। विधानसभा के कर्मचारियों को लिए भी ट्रेनिंग सेशन होगा। लाइब्रेरी में सदस्यों के लिए उनकी सहायता के लिए सेल बनाएंगे।
नई विधानसभा की प्रक्रिया जारी है हमारी कोशिश है कि वो इसी कार्यकाल में बन जाए। सत्र के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद होता है, इसलिए उनके लिए सत्र के दौरान भोजन की व्यवस्था की है।
'नई विधानसभा की जरूरत'
आने वाले समय में हमें नई विधानसभा की जरूरत पड़ेगी। आने वाले समय में नई इमारत का निर्माण होगा। सारी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। विनेश फोगाट और अन्य विधायकों के अनुपस्थित रहने पर कहा कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। विधायक पहले ही जानकारी दे देते हैं। मुझे इसकी जानकारी मिली थी ।
हरियाणा के नए विधानसभा भवन के लिए चंडीगढ़ में जमीन को लेकर पंजाब से चल रहे विवाद के बीच हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नया विधानसभा भवन बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
चंडीगढ़ में जमीन को लेकर प्रक्रिया को और आगे बढ़ाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि इसी कार्यकाल में भवन तैयार हो जाए। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।