विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Recruitment In Haryana: हरियाणा में भर्ती होंगे 10 हजार होमगार्ड, रिटायरमेंट आयु नहीं बढ़ेगी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2022 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 03:43 PM (IST)

Recruitment In Haryana हरियाणा सरकार राज्य में 10 हजार होमगार्ड की भर्ती करने की योजना बना रही है। राज्य में ...और पढ़ें

हरियाणा में भर्ती होंगे 10 हजार होमगार्ड। सांकेतिक फोटो
हरियाणा में भर्ती होंगे 10 हजार होमगार्ड। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Recruitment In Haryana: हरियाणा सरकार राज्य में करीब 10 हजार नए होमगार्ड भर्ती करेगी। पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा में आज तक होमगार्ड का एक भी पद नहीं बढ़ाया गया है। विधायक सीता राम यादव ने राज्य में लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती न होने की बात कही तो सरकार की ओर से जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि होमगार्डों की ज्यादा उपयोगिता नहीं है। वह प्रशिक्षित भी नहीं होते, इसलिए फिलहाल 10 हजार नए होमगार्डों से काम चल जाएगा।

विधायक सीता राम यादव ने एक सवाल के जरिये सदन को बताया कि जब हरियाणा अलग राज्य बना था, तब से लेकर अब तक होमगार्ड के 14 हजार 25 पद ही कायम हैं। इन्हीं पदों पर भर्ती होती है। जब हरियाणा बना था, तब उसकी आबादी एक करोड़ से कम 92 लाख थी और मात्र सात जिले थे। आज आबादी पौने तीन करोड़ हो गई है और जिले भी 22 बन गए हैं। ऐसे में होमगार्ड के पदों पर तीन गुणा अधिक भर्ती होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा में कादियान के वकील बन खूब गरजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- मुझसे बड़ा हिंदू कौन

गृह मंत्री अनिल विज की गैर मौजूदगी में जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने सदन में जवाब दिया कि हम 10 हजार पद बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। होमगार्डों की नियुक्ति किसी पुलिस कार्य के लिए नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के कामों में होती रही है। अंग्रेज भी इनसे यही काम लेते थे। यह कोई प्रशिक्षित पद नहीं है, इसलिए अगर 10 हजार नए होमगार्ड भी भर्ती हो जाएं तो यह बड़ी बात है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने होमगार्डों की रिटायरमेंट आयु 55 साल से बढ़ाकर 58 साल करने का सुझाव दिया, जिस पर रणजीत चौटाला ने कहा कि चूंकि बजट की व्यवस्था करना भी बड़ा काम होता है। इसलिए इस सुझाव को अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।