Move to Jagran APP

Baroda Byelection results: जजपा के 10 फीसद वोट भाजपा तो 14.5 फीसद कांग्रेस में हुए शिफ्ट

Baroda Byelection 2020 Result जननायक जनता पार्टी के बरोदा उपचुनाव में वोट भाजपा से अधिक कांग्रेस में शिफ्ट हुए। जजपा के 10.5 फीसद वोट भाजपा में शिफ्ट हुए। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर जजपा के 14.5 फीसद वोट शिफ्ट हुए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:00 AM (IST)
Baroda Byelection results: जजपा के 10 फीसद वोट भाजपा तो 14.5 फीसद कांग्रेस में हुए शिफ्ट
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला और मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Baroda Byelection 2020 results: हरियाणा में बरोदा उपचुनाव में भाजपा की उम्‍मीद पूरी नहीं हुई। इसमें उसके साझीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) का वोट पूरी तरह उसको शिफ्ट नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को गठबंधन में भागीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) का वोटर गच्चा दे गया। जजपा के वोट भाजपा से ज्‍यादा कांग्रेस की ओर शिफ्ट हुए। विधानसभा चुनाव में बरोदा में 26.45 फीसद वोट लेने वाली जजपा के जहां करीब दस फीसद वोट भाजपा के हिस्से में आए, वहीं 14.5 फीसद वोट कांग्रेस ले उड़ी। बाकी बचे वोट इनेलो के खाते में चले गए जिसका मत प्रतिशत पिछली बार से करीब दोगुना हो गया है।

loksabha election banner

भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को पड़े जजपा के वोट, इनेलो ने भी लगाई सेंध

उपचुनाव जीते कांग्रेस प्रत्याशी इंदूराज नरवाल ने 49.28 फीसद वोटों पर कब्जा जमाया है, जबकि विधानसभा चुनाव जीतने वाले पार्टी प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा 34.67 फीसद वोट ही ले सके थे। देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के नायक साबित हुए हैं जिन्होंने दिन-रात एक कर रखा था। जीत के बाद नरवाल ने भी रोड शो के दौरान खुलेआम कहा कि यह किसी की नहीं, बल्कि हुड्डा की जीत है।

इनेलो-लोसुपा के वोट लेकर भी नहीं जीत पाते पहलवान योगेश्वर

वहीं, विधानसभा चुनाव में 30.73 फीसद वोट लेने वाले भाजपा के पहलवान योगेश्वर दत्त उपचुनाव में 40.70 फीसद वोट लेकर भी हार गए जो पिछले चुनाव से करीब दस फीसद ज्यादा है। हालांकि इनेलो प्रत्याशी जोगिंदर मलिक और लोसुपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी को मिले वोट भी अगर भाजपा-जजपा के खाते में आ जाते तो भी कांग्रेस की जीत में कहीं कोई रोड़ा नहीं था। इनेलो के लिए राहत की बात यह रही कि विधानसभा चुनाव में 2.56 फीसद वोट लेने वाली पार्टी ने इस बार 4.07 फीसद वोट हासिल किए हैं।

सियासी दलों का वोट शेयर

पार्टी    -          उपचुनाव में मिले वोट (प्रतिशत में) -          विधानसभा चुनाव में मिले वोट (प्रतिशत में)   

कांग्रेस   -                  49.28  -                                             34.67

भाजपा  -                   40.70  -                                             30.73

जजपा  -                    26.45   -                                               --

इनेलो  -                     4.07  -                                               2.56

नोटा   -                      0.38  -                                               0.18

अन्य   -                      5.57  -                                               5.39

 यह भी पढ़ें:  Haryana, Baroda ByElection 2020 Result: भाजपा के ताले में फिट नहीं बैठी जजपा की चाबी

 यह भी पढ़ें: Baroda Byelection 2020 result : विकास और सुशासन पर हावी रही जात-पात की राजनीति

यह भी पढ़ें: पंजाब में रेलवे ट्रैक खाली, लेकिन 15 जिलों में 22 जगह स्टेशन के करीब धरने पर बैठे किसान

यह भी पढ़ें: परिवार के खिलाफ जाकर की कोर्ट मैरिज, अब पत्‍‌नी भी छोड़ गई साथ, नवजात को लेकर भटक रहा पिता

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.