Move to Jagran APP

कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने किया Article 370 हटाने का समर्थन

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 08:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 12:37 PM (IST)
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने किया Article 370 हटाने का समर्थन
कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने किया Article 370 हटाने का समर्थन

जेएनएन, करनाल। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में नेताओं को नजरबंद करना गलत था। उन्हें भी इस खुशी में शामिल किया जाना चाहिए था। कश्मीर की बेटियों पर मुख्यमंत्री ने बयान की उन्होंने आलोचना की। कहा कि मुख्यमंत्री बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते तो सीएम पद छोड़ देना चाहिए। वह कर्ण लेक पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। भाजपा के राज में बेरोजगार बढ़ी है। हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने का भाजपा का दावा विफल रहा। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। सीएम सिटी में क्राइम बढ़ रहा है। जनता से संपर्क करने के लिए महिला कांग्रेस की ओर से एक यात्रा निकाली जाएगी। बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति हैं। उनके प्रधान बनने से कांग्रेस मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला प्रधान निशा, नीना राठी, बिमला सरोहा और जोगिंदर नली मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.