Move to Jagran APP

चौटाला को अब भी विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत का भरोसा, तिहाड़ जेल लौटे

पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अब भी भरोसा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीेत होगी। चौटाला 14 दिन की पैरोल के बाद तिहाड़ जेल लौट गए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 08:19 PM (IST)
चौटाला को अब भी विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत का भरोसा, तिहाड़ जेल लौटे
चौटाला को अब भी विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत का भरोसा, तिहाड़ जेल लौटे

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो और पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अब भी भरोसा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी। इनेलो में विभाजन और लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी दस सीटों पर बुरी तरह हारने के बाद भी उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत होगी और पार्टी सत्‍ता में आएगी।

loksabha election banner

वापस तिहाड़ जेल जाने से पहले चौटाला ने फिर साधा सीएम मनोहर लाल पर निशाना

चौटाला 14 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल लौअ गए। तिहाड़ जेल जाने से पहले चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में हार से भी निराश नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद उत्साहित नहीं हैं। इतना ही नहीं जनता में भी भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद कोई उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है।

कहा- केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद भी नहीं है जनता में उत्साह

चौटाला ने कहा कि फिलहाल के दौर में इनेलो कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा है। इसलिए विधानसभा चुनाव में इनेलो ही राज्य में सरकार बनाएगी। पूर्व सीएम ने जेल जाने से पहले 11 मीना बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को राम-राम कहकर विदा ली। इस दौरान उन्होंने यमुनानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रगति चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बनाए गए प्रगति ब्लड बैंक का भी शुभारंभ किया।
------------
सीएम मनोहर लाल पर फिर किया कटाक्ष
इस दौरान चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर एक बार फिर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि उन्होंने मनोहर लाल के बारे में जो पहले कहा था, उसी बात पर कायम हैं। बता दें, चौटाला ने मनोहर लाल की तुलना बिना दूध देने वाले पशुओं से की थी। चौटाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में भी उन्होंने सही आकलन किया था।

 -------

अशोक अरोड़ा का कद चौटाला के बाद दूसरे नंबर पर

उधर, हरियाणा के हर जिले में दस्तक दे चुके इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जेल जाने से पहले नए सिरे से संगठन खड़ा कर दिया। सात बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा को चौटाला ने संगठन में अपने बाद दूसरा बड़ा दर्जा दिया है। ओमप्रकाश चौटाला खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे, जबकि अशोक अरोड़ा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ओहदा प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें: प‍ति ने पत्‍नी के खिलाफ रची गंदी साजिश, जिम ट्रेनर से बनवाया अश्‍लील वीडियो

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अशोक अरोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन कई दिनों तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ। तब तक चौटाला को पैरोल मिल गई और उन्होंने हर जिले का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला संगठन भी भंग कर दिए।

पैरोल खत्म होने के बाद चौटाला जेल लौट गए और बृहस्पतिवार को उनके द्वारा स्वीकृत पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने का मतलब साफ है कि चौटाला की गैर मौजूदगी में संगठन से जुड़े तमाम फैसले वह ही लेंगे। अरोड़ा को पार्टी का वफादार सिपाही माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके कई बार कांग्र्रेस और भाजपा के संपर्क में होने की खबरें चली, लेकिन हर बार अरोड़ा ने इसे अफवाह करार दिया।

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi: आज है वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी, करेंगे यह काम तो मिलेगा दोगुना फल

इनेलो सुप्रीमो ने अभी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की, लेकिन संकट के समय पार्टी के साथ खड़े रहने वाले पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा व विधायक वेद नारंग का कद बढ़ाया है। राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, साधू राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, अश्विनी दत्ता और भागी राम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। रिटायर्ड आइएएस आरएस चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव होंगे और पूर्व सांसद स. चरणजीत सिंह रोड़ी व कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, रमेश गर्ग और रमेश दलाल को महासचिव नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय सचिव का कार्यभार युद्धवीर आर्य, चतर सिंह, बलवंत सिंह मायना और सरोज मोर को सौंपा गया है। हिसार के रामभगत गुप्ता कोषाध्यक्ष होंगे। चौटाला ने अभी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति नहीं की है। इनेलो विधायक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी के सभी पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। अभय सिंह के अनुसार चौ. ओमप्रकाश चौटाला, रिटायर्ड आइएएस बीडी ढालिया, विधायक वेद नारंग, अंजू सिंह एवं कमल नागपाल को संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.